अपडेटेड 15 May 2025 at 09:43 IST
भक्तों के लिए अच्छी खबर, कटरा से माता वैष्णो देवी मंदिर तक हेलीकॉप्टर सेवाएं फिर शुरू; पाकिस्तान से तनाव के बीच बंद थी सुविधा
भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर सहमति बनने के बाद जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य हो रहे हैं। कटरा से माता वैष्णो देवी मंदिर तक हेलीकॉप्टर सेवाएं फिर बहाल हो गई है।
- भारत
- 2 min read

माता वैष्णो देवी की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी और राहत भरी खबर आई है। कटरा से माता वैष्णो देवी मंदिर तक हेलीकॉप्टर सेवाएं फिर से शुरू हो गई। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बाद यह सुविधा श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दी गई थी। अब इस सुविधा को फिर से बहाल कर दिया गया है। दोनों देशों के बीच सीजफायर के बाद यह फैसला लिया गया है।
घाटी में हालात अब धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर सहमति बनने के बाद जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य हैं। लिहाजा श्राइन बोर्ड की ओर से एक अहम फैसला लिया गया। माता वैष्णो देवी के दरबार में लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अब हेलीकॉप्टर सेवा बहाल कर दी गई है। अब श्रद्धालु हेलिकॉप्टर के जरिए कटरा से सीधे सांझीछत तक जाती है यहां से माता वैष्णो देवी मंदिर श्रद्धालु चलकर जाते हैं।
कटरा में हेलीकॉप्टर सेवाएं फिर बहाल
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया था। दोनों देशों के बीच युद्ध जैसे हालात हो गए थे। तनाव के बीच घाटी में शिक्षण संस्थान से लेकर कई चीजें बंद कर दी गई थी। वहीं, भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य गतिरोध के कारण कटरा से माता वैष्णो देवी मंदिर तक हेलीकॉप्टर सेवा करीब एक हफ्ते से सस्पेंड थी। दोनों देशों के बीच सीजफायर की घोषणा के बाद बुधवार से हेलीकॉप्टर सेवा फिर बहाल कर दी गई।
मुफ्त में आरती में बैठने की सुविधा
जानकारी के मुताबिक, हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने से एक दिन पहले ही जम्मू और श्रीनगर सहित 32 एयरपोर्ट पर उड़ानें बहाल की गई थीं। पहलगाम आतंकी के हमले के बाद वैष्णो देवी आने वाली श्रद्धालुओं में कमी देखी जा गई, ऐसे में वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वालों श्रद्धालुओं को मुफ्त में आरती में बैठने की सुविधा भी दे रहा है। श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग ने बताया कि माता वैष्णो देवी की यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 15 May 2025 at 09:43 IST