अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारी बर्फबारी, सेला दर्रे पर फंसे पर्यटकों को BRO ने बचाया

अरुणाचल प्रदेश में तवांग के ऊंचे इलाकों में अचानक हुई भारी बर्फबारी से कई पर्यटकों के फंसने की खबर मिली थी। जिसके बाद BRO ने सभी पर्यटकों को बचाया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
BRO carries out rescue operation in Arunachal Pradesh amid heavy snowfall
फंसे पर्यटकों को BRO ने बचाया | Image: X/ @BROindia

BRO Rescues Tourists: अरुणाचल प्रदेश में तवांग के ऊंचे इलाकों में अचानक हुई भारी बर्फबारी से कई पर्यटकों के फंसने की खबर मिली थी। जिसके बाद BRO न सिर्फ मौके पर पहुंची बल्कि सेला दर्रे पर फंसे सभी 70 पर्यटकों को बचाने में कामयाब भी रही।

तवांग में बर्फबारी के बाद लगातार यहां सैलानियों का तांता लगा हुआ था, ऐसे में कई लोग भारी बर्फबारी की चपेट में आ गए, लेकिन सीमा सड़क संगठन (Border Roads Organisation) ने एक एक कर सभी पर्यटकों की गाड़ियों को बर्फ से बाहर निकाला। 

तवांग में लगा रहता है सैलानियों का तांता  

बता दें तवांग हिमालय की गोद में बसा एक सुरम्य शहर है। यहां सर्दियों के महीनों में भारी बर्फबारी होती है। बर्फबारी देखने के शौकीन लोगों को यह जगह बेहद पसंद है। तवांग में हर साल दिसंबर से फरवरी के दौरान बर्फबारी होती है। वहीं शहर में एक स्की लिफ्ट भी है, जहां सैलानियों का तांता लगा रहता है। 

PC : X/ @BROindia

उत्तर-पूर्व भारत में चल रहीं हैं ठंडी तूफानी हवाएं

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की मानें तो, ठंडी तूफानी हवाएं अभी भी रफ्तार के साथ उत्तर-पूर्व भारत में चल रहीं हैं। वहीं, भारत में बंगाल की खाड़ी से भारी नमी आने की संभावना भी जताई जा रही है। साथ ही आज 23 फरवरी को भी अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। इसलिए पर्यटकों को सलाह दी जा रही है की ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में जाने से बचें।

Advertisement
PC : Shutterstock

यह भी पढ़ें : IND vs ENG: जम गए हैं रूट, इंग्लैंड को मुश्किल से निकाला स्कोर 200 पार

BRO ने मौके पर पहुंचकर पर्यटकों को बचाया

भारी बर्फबारी के चलते अक्सर तवांग में पर्यटक फंस जाते हैं, लेकिन आज सीमा सड़क संगठन (BRO) ने मौके पर पहुंचकर पर्यटकों को बचा लिया। बता दें तवांग एक अद्भुत हिल स्टेशन है, जो सर्दियों के महीनों के दौरान बर्फबारी से सराबोर रहता है। बर्फबारी देखने के शौकीन लोगों के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है।

Advertisement

यह भी पढ़ें : विधान परिषद की खाली 13 सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान

Published By:
 Ravindra Singh
पब्लिश्ड