Pune Rain: कारें डूबीं, सड़कें बनी समुद्र...पुणे में हुई आफत की बारिश! कई इलाकों में भरा पानी; यातायात पूरी तरह ठप

Heavy rain in Pune: पुणे में भारी बारिश ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी है, कई जगह सड़कों पर पानी भर गया है। हर जगह पानी ही पानी भरा दिखाई दे रहा है। हालात ऐसे हैं कि सड़कों पर गाड़ियां भी बारिश के पानी में डूब रही हैं। कैसे हैं पुणे में हालात, पढ़ें पूरी खबर।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Pune Rain: पुणे में हो रही जोरदार बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों में बारिश का पानी भर गया है। सड़कों पर भी भारी जलजमाव से यातायात बिल्कुल ठप हो गया है। घरों और सोसायटियों में पानी घुस गया है। दरअसल, पुणे और आसपास के इलाकों में 3 तीन पहले अचानक मौसम बदला और तेज हवाएं के साथ बारिश होने लगी, कुछ जगह ओले भी गिरे। खासकर बाणेर और आसपास के इलाकों में तेज बारिश दर्ज की गई। जिसके बाद से लगातार रुक रुक कर बारिश का दौर जारी है। जिससे सड़कों पर पानी भर गया है। इस मौसम से लोगों को भले ही गर्मी से थोड़ी राहत मिली, लेकिन मौसम बदलने और भारी जलजमाव से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। मौसम विभाग ने पहले ही मौसम बदलने की संभावना जताई थी। 

जेएम रोड पर बाढ़ जैसे हालात

पुणे समेत पूरे महाराष्ट्र में आज (2 अप्रैल) सुबह अचानक बारिश शुरू हुई, बारिश लगातार होने से कई इलाकों में सड़कें तालाब में तब्दील हो गई। वहीं, पुणे के सबसे व्यस्त इलाके जेएम रोड पर बारिश ने भारी तबाही मचा दी है। सड़कें पूरी तरह जलमग्न हो गईं हैं, खड़ी कारें पानी में डूब गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। कई जगहों पर पानी घुटनों तक भरा हुआ है, जिससे वाहन बंद पड़ गए और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जलजमाव ने खड़ी कर दीं मुश्किलें 

मौसम विभाग ने पहले ही 31 मार्च से 2 अप्रैल के बीच बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की थी। अरब सागर से आने वाली नमी और निचले वायुमंडल में अस्थिरता के कारण यह अचानक मौसम बदलाव हुआ है। बारिश के साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन जलजमाव ने नई मुश्किलें खड़ी कर दीं। फिलहाल पुणे सहित कई इलाकों में आसमान में बादल छाए हुए हैं और अगले कुछ घंटों इसी तरह बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। 

यह भी पढ़ें: बंगाल चुनाव में CM ममता बनर्जी के खिलाफ स्मृति ईरानी ने भरी हुंकार

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड