Cyclone Akvan: चक्रवात 'अकवान' को लेकर कई राज्यो में भारी बारिश का अलर्ट, तमिलनाडु में असर दिखना शुरू, जानें कब होगा लैंडफॉल

भारतीय मौसम विभागके अनुसार यह चक्रवाती तूफान 'अकवान' पिछले छह घंटों में तीन किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। तमिलनाडु में तूफान का असर साफ दिखने लगा है। तेज हवाएं चल रही है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Cyclone Akavan
चक्रवात 'अकवान' को लेकर कई राज्यो में भारी बारिश का अलर्ट | Image: Republic

चक्रवाती तूफान अकवान (Cyclone Akvan) का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग की ओर से तूफान को लेकर लगतार अपडेट जारी किया जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान अकवान उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। तूफान के असर को देखते हुए IMD ने कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार यह तूफान पिछले छह घंटों में तीन किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। तमिलनाडु में अकवान का असर साफ दिखने लगा है। वहां तेज हवाएं चलने लगी हैं। चेन्नई और उत्तरी तमिलनाडु के जिलों में अगले दो-तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

तमिलनाडु में मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह

तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान 'अकवान' के कारण तेज हवाओं को देखते हुए, तमिलनाडु मत्स्य विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है। थूथुकुडी बंदरगाह पर जहाजों को खड़ा कर दिया गया है। संभावित खतरे को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को समुद्र किनारे नहीं जाने की सलाह दी है।

कब होगा चक्रवाती तूफान अकवान का लैंडफॉल

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार को यह तूफान एक 'गंभीर चक्रवाती तूफान' का रूप ले लेगा, कल शाम तक एक 'बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान' में बदल जाएगा, और 20 नवंबर की दोपहर के आसपास नेल्लोर और विशाखापट्टनम के बीच तट से टकराएगा। टकराने से पहले यह बेहद भीषण चक्रवाती तूफान में बदल सकता है।

Advertisement

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटीय क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा के झोंकों की रफ्तार 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। समुद्र में दो मीटर तक ऊंची लहरें उठने और तट पर तूफानी प्रभाव की भी आशंका है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में AQI में सुधार के बाद GRAP-3 की पाबंदियां हटीं

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड