Weather: दिल्ली-NCR और महाराष्ट्र समेत 18 राज्यों में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट, आंधी-तूफान की भी चेतावनी; जानें IMD का ताजा अपडेट

23 जुलाई को IMD ने कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, खासतौर पर गुजरात और महाराष्ट्र समेत कुछ राज्यों में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट भी जारी किया गया है। जानें कहां-कहां बारिश होगी?

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Maharashtra Weather Alert: Rain Lashes Parts Of Mumbai; IMD Issues Yellow Alert For These Districts
आज का मौसम | Image: ANI/Representative

IMD weather forecast July 23: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून फिर सक्रिय हो गया है। आज 23 जुलाई गुरुवार को देश के बड़े हिस्से में झमाझम बारिश का अनुमान है। दिल्ली-NCR, उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में मॉनसून की सक्रियता बनी रहेगी। वहीं, गुजरात और मध्य महाराष्ट्र में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश और इक्का-दुक्का स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश (21 सेमी या ज्यादा) होने की संभावना है। कोंकण-गोवा, पश्चिमी-पूर्वी मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर राज्यों (नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा) में भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट है।

कहां-कहां भारी बारिश के आसार?

IMD ने गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, दक्षिणी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, कोंकण और गोवा के कई क्षेत्रों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राजस्थान और मध्य प्रदेश में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी भी दी गई है।

उत्तर प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक मॉनसून ऐसे ही सक्रिय रहेगा। पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में 22 से 27 जुलाई तक गरज-चमक के साथ बारिश और बौछारें पड़ने की संभावना है। सप्ताह के बाद के दिनों में कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-NCR में आसमान बादलों से भरा रहेगा। सुबह से दोपहर तक हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री और न्यूनतम 23-25 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं, झारखंड में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय है। जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद समेत कई जिलों में वज्रपात के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

Advertisement

बिहार में भी 23 जुलाई से 28 जुलाई को भारी बारिश के आसार हैं। तेज हवाओं के झोंके 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। मॉनसून का ये दौर किसानों के लिए राहत भरा है, लेकिन बाढ़ और वज्रपात के खतरे को देखते हुए सतर्क रहना जरूरी है। IMD की सलाह का पालन करें और अनावश्यक यात्रा से बचें।  

यह भी पढ़ें: CJP के प्रदर्शन में हिस्ट्रीशीटर की एंट्री, हाजी अफजाल जंतर-मंतर पहुंचा

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड