Delhi में पानी पर रार तो बांसुरी का सवाल- फायदे से 73 हजार करोड़ के नुकसान पर कैसे आया जल बोर्ड?
दिल्ली में जल संकट की लड़ाई अब सड़क पर आ गई है। बीजेपी इस मुद्दे को लेकर गुरुवार को सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रही है।
- भारत
- 3 min read

राजधानी दिल्ली में जल संकट दिन प्रतिदिन गहराता ही जा रहा है। पानी के लिए दिल्लीवासी त्राहिमाम हो रहे हैं। भीषण गर्मी और रिकॉर्ड तापमान के बीच दिल्ली के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। AAP सरकार द्वारा आश्वासन तो दिया जा रहा है कि समस्या का समाधान किया जा रहा है मगर धरातल पर सचाई वादों से कोसो दूर है। कई इलाकों में पानी का टैंकर पहुंचाया जा रहा है मगर ये ऊंट के मुंह में जीरा के सामान है। वहीं, BJP इसे लेकर AAP पर हमलावर है।
दिल्ली में जल संकट की लड़ाई अब सड़क पर आ गई है। बीजेपी इस मुद्दे को लेकर AAP पर हमलावर है। गुरुवार को पार्टी ने जल संकट को लेकर विधानसभा स्थल, शहीदी पार्क से दिल्ली सचिवालय तक दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन मार्च निकाला। मार्च की अगुवाई दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने किया। इस विरोध प्रदर्शन में नई दिल्ली से BJP उम्मीदवार बांसुरी स्वराज भी शामिल हुईं।
जल संकट केजरीवाल के कुप्रबंधन का नतीजा-सचदेवा
दिल्ली में जल संकट को लेकर वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा, दिल्ली का जल संकट अरविंद केजरीवाल के कुप्रबंधन का नतीजा है। मैं आंकड़ों के साथ साबित कर सकता हूं कि दिल्ली को 1049 क्यूसेक पानी हरियाणा दे रहा है और लगातार दे रहा है। इनका 53% पानी बर्बाद इसलिए होता है क्योंकि ये रखरखाव नहीं कर सकते। दिल्ली में जो 2000 हजार का जुर्माना लगा रहे हैं ये भ्रष्टाचार का एक और कारण बना रहे हैं। टैंकर माफिया को बढ़ावा दे रहे हैं। फर्जी टैंकर चढ़ाए जाएंगे और उसके पैसे खाए जाएंगे। दिल्ली में पानी का नहीं कुप्रबंधन का संकट है।
बांसुरी स्वराज ने खोला बड़ा राज
वहीं, बांसुरी स्वराज ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि दिल्ली जल बोर्ड तो कभी करोड़ों के मुनाफे में रहता था आज करोड़ों के नुकसान में कैसे पहुंच गया। झुलसती हुई गर्मी में दिल्ली की जनता पानी के लिए त्राहीमाम कर रही है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने ये बनावटी संकट बनाया है। वो जल बोर्ड जो 2013 में 600 करोड़ के मुनाफे में था और आज 73 हजार करोड़ के घाटे में है। ये वो सरकार है जो हमेशा मुफ्त पानी का वचन देती थी और आज दिल्ली बूंद-बूंद के लिए तरस रही है।
Advertisement
SC पहुंचा दिल्ली जल संकट का मामला
दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने जल संकट को लेकर हरियाणा सरकार पर गंभीर आरोप भी लगाईं हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से पानी का संकट बना हुआ है, इसका मुख्य कारण हरियाणा से दिल्ली में यमुना में पानी नहीं छोड़ा जाना है। इस लेकर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रूख किया है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली जल संकट के बीच SC पहुंची AAP सरकार