अपडेटेड 4 July 2024 at 11:51 IST
Hathras: हैंडपंप के पानी से कैंसर और लाइलाज बीमारी ठीक होने का दावा...भोले बाबा ने फैलाया कैसा भ्रम?
Hathras: हैंडपंप के पानी से कैंसर और लाइलाज बीमारी ठीक होने का भोले बाबा के आश्रम में दावा किया गया है। आइए जानते हैं कि इसकी क्या सच्चाई है।
- भारत
- 2 min read

Hathras Case: हैंडपंप के पानी से कैंसर और लाइलाज बीमारी ठीक होने का भोले बाबा के आश्रम में दावा किया गया है। बता दें, नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा के आश्रम में लाखों की संख्या में लोग पहुंचते रहे। मीडिया और दुनिया की नजरों से दूर भोले बाबा का आश्रम फल फूल रहा था। इस बीच खबर सामने आई है कि लोगों में लाइलाज बीमारियों को लेकर भ्रम भी फैलाया जा रहा था।
भोलेबाबा के आश्रम में 6 हैंडपंप लगे हुए हैं। दावा किया जाता था कि इस हैंडपंप से चमत्कारी जल निकलता है, जिससे गंभीर बीमारियों को भी ठीक किया जा सकता है। यहां आने वाले लोगों ने बाबा की शक्तियों से जुड़े अजीबोगरीब दावे किए। लोगों का कहना है कि वहां लगे हैंडपंप का पानी पीने से गंभीर बीमारी खत्म हो जाता है।
'हैंडपंप के पानी से खत्म हुआ कुष्ठ रोग'
एक व्यक्ति ने तो यहां तक कहा कि उसके बेटे को कुष्ठ रोग था और उसे हैंडपंप के पानी से नहलाया गया तो उसका कुष्ठ रोग ठीक हो गया। इसके बाद एक शख्स ने बताया कि उसकी पत्नी को पथरी था, लेकिन जैसे ही उसने हैंडपंप का पानी पिया, तो पथरी पेशाब के रास्ते बाहर निकल गई। नारायण साकार के आश्रम में इस तरह का भ्रम लोगों के मन में डाला गया था।
हैंडपंप का पानी पीने से पूरी हुई मुराद
एक शख्स ने दावा किया कि हैंडपंप का पानी चमत्कारी जल है। इसे पी लेने से लोगों के मन की मुराद भी पूरी हो जाती है। यहां आने वाले लोगों का मानना है कि इस पानी को पीने से जीवन की सारी दिक्कतें दूर हो जाती है। तभी तो दूर-दूर से लोग यहां आते थे और अपने साथ पानी लेकर जाते थे।
Advertisement
पंडाल में बनाई रंगोली पर सिर लगाने की वजह से हुआ हादसा!
जानकारी सामने आई है कि हाथरस में जहां बाबा का पंडाल लगा वहां रंगोली बनाई गई। इस रंगोली पर बुरादा डाला गया था और भक्तों से कहा गया इसे सर पर लगाने से उनकी परेशानी खत्म हो जाएंगी। लोग इस बुरादे पर सिर लगाने के लिए झुके उसी वक्त ये हादसा हुआ। हालांकि, अभी इस मामले में जांच की जा रही है।
इसे भी पढ़ें: T20 की ट्रॉफी जीतकर दिल्ली पहुंची वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर ऐसा दिखा नजारा, Photos
Advertisement
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 4 July 2024 at 11:40 IST