Haryana Roadways: हरियाणा के 40% से ज्यादा दिव्यांगों को मिलेगी लाइफटाइम फ्री बस सेवा, 1.22 लाख लोगों को फायदा; जानें डिटेल

हरियाणा सरकार ने 40 से 99 प्रतिशत दिव्यांगता वाले 1.22 लाख लोगों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है। परिवहन विभाग के नए आदेश से दिव्यांगजनों को बड़ी राहत मिली है। जिससे उनकी यात्रा आसान हो सकेगी। पढ़ें पूरी खबर।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Haryana Roadways
हरियाणा के 1.22 लाख दिव्यांग अब बस में फ्री घूमेंगे, 40% से ज्यादा को मिला तोहफा | Image: X

Haryana Roadways Free Travel: हरियाणा सरकार ने दिव्यांगजनों के लिए एक अहम घोषणा की है। अब 40 प्रतिशत से लेकर 99 प्रतिशत तक दिव्यांगता वाले लोगों को हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में बिना टिकट यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। परिवहन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। इस फैसले से प्रदेश के करीब 1.22 लाख दिव्यांगों को सीधा लाभ पहुंचेगा। पहले सिर्फ 100 प्रतिशत दिव्यांगों को ही यह सुविधा मिलती थी, लेकिन अब इस सीमा को कम करके ज्यादा जरूरतमंद लोगों को शामिल किया गया है।

पुरानी व्यवस्था और नया बदलाव

साल 2007 में सरकार ने 100 प्रतिशत दिव्यांगजनों को एक सहायक के साथ मुफ्त यात्रा की अनुमति दी थी। इसे 2010 में चंडीगढ़ और दिल्ली तक बढ़ाया गया। लंबे समय से 40 प्रतिशत से ज्यादा दिव्यांगता वाले लोग भी इस सुविधा की मांग कर रहे थे। सरकार ने उनकी मांग को स्वीकार करते हुए यह कदम उठाया है।

दिव्यांगजनों की यात्रा होगी आसान

हरियाणा में पहले से ही छात्र-छात्राओं, बुजुर्गों और गरीब परिवारों समेत 42 श्रेणियों को मुफ्त या रियायती यात्रा दी जाती है। राज्य परिवहन विभाग 24 डिपो और 13 उप-डिपो के जरिए लगभग 4,108 बसें चलाता है। ये बसें रोजाना करीब 11.38 लाख किलोमीटर की दूरी तय करती हैं और 6 लाख से ज्यादा यात्रियों को सेवा देती हैं। ये नया फैसला दिव्यांगजनों के सामाजिक और आर्थिक समावेशन की दिशा में सकारात्मक कदम है। इससे उनकी रोजमर्रा की यात्रा आसान होगी और आर्थिक बोझ भी कम होगा। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होंगे। दिव्यांग व्यक्ति अपने वैध दिव्यांगता प्रमाण पत्र के साथ बस में यात्रा कर सकेंगे। ये योजना प्रदेश के दिव्यांग कल्याण कार्यक्रमों को और मजबूत बनाएगी। सरकार का कहना है कि ऐसे और कदम उठाए जाएंगे ताकि हर वर्ग को बराबर अवसर मिल सकें।

यह भी पढ़ें: भारत में 'सुपर एल नीनो' से अब और भयंकर गर्मी पड़ेगी, सूखे का भी अलर्ट

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड