Fighter Jet Crash: पंचकूला में बड़ा हादसा, बटवाल गांव के पास फाइटर जेट क्रैश

हरियाणा के पंचकूला में मोरनी इलाके में फाइटर जेट क्रैश हो गया। जानकारी के अनुसार फाइटर जेट का पायलट पैराशूट के माध्यम से सुरक्षित नीचे उतर गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Fighter Jet Crashes in Panchkula’s Morni Hills, Pilot Ejects Safely
पंचकूला के मोरनी इलाके में फाइटर जेट हुआ क्रैश। | Image: Republic Digital

BREAKING: हरियाणा के पंचकूला में मोरनी इलाके में फाइटर जेट क्रैश हो गया। जानकारी के अनुसार फाइटर जेट का पायलट पैराशूट के माध्यम से सुरक्षित नीचे उतर गया। बताया जा रहा है कि पहाड़ी क्षेत्र मोरनी के बटवाल गांव के नजदीक फाइटर जेट गिरा।

घटना की पुष्टि करते हुए भारतीय वायुसेना ने एक बयान जारी किया और कहा कि मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। IAF की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, "भारतीय वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान आज हरियाणा के पंचकूला में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान ने प्रशिक्षण उड़ान के लिए अंबाला एयरबेस से उड़ान भरी थी। पायलट विमान से बाहर निकल गया। दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।"

लोगों के दिल में दहशत का माहौल 

बता दें, यह घटना सुबह में हुई और विमान को नीचे गिरता देख वाले स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस की एक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस की टीम ने स्थिति का आकलन किया और वहां के लोगों से बातचीत कर आश्वासन दिलाया और स्थिर रहने को कहा। अधिकारियों ने अभी तक दुर्घटना के कारण की पुष्टि नहीं की है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए रक्षा अधिकारियों द्वारा विस्तृत जांच किए जाने की उम्मीद है। अधिकारियों द्वारा लड़ाकू विमान दुर्घटना की जांच जारी रखने के कारण आगे की जानकारी का इंतजार है।

MP के शिवपुरी में एयरफोर्स का फाइटर प्लेन क्रैश

पिछले महीने मध्य प्रदेश में एयरफोर्स का फाइटर प्लेन क्रैश हो गया है। ये हादसा शिवपुरी जिले के बहरेटा सानी गांव के जंगलों में हुआ। हादसे के वक्त विमान में 2 पायलट सवार थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक दोनों ही पायलट सुरक्षित हैं।

Advertisement

विमान में सवार पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। जेट पायलट ने खतरा भांपने के बाद घरों को बचाते हुए खेतों में क्रैश लैंडिंग कराई है। आबादी में जेट क्रैश होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे का बाद एयरफोर्स का फाइटर प्लेन पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है। सामने आई वीडियो में विमान से आग की लपटें उठती हुई देखी जा सकती हैं।

दोनों पायलट सुरक्षित

रिपब्लिक भारत से बात करते हुए SP ने बताया कि विमान में 2 पायलट सुरक्षित थे, हादसे के बाद दोनों पायलट सुरक्षित हैं। सामने आई हादसे की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि घायल पायलट फोन कर अपने साथियों को हादसे की जानकारी दे रहे हैं।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: UP News: होली पर गुजिया-मिठाई खरीदने वाले सावधान, बुलंदशहर में 50 लाख कीमत का 10 हजार लीटर मिलावटी घी बरामद

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड