अपडेटेड 4 August 2024 at 15:54 IST

हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी खबर... CM सैनी का ऐलान- 'हर फसल को MSP पर खरीदेगी सरकार'

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की है कि राज्य सरकार आज से अब हर फसल को MSP पर खरीदेगी।

Follow : Google News Icon  
Haryana Chief Minister Naib Singh Saini
Haryana Chief Minister Naib Singh Saini | Image: PTI

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है। एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सैनी ने घोषणा की है कि राज्य सरकार आज से अब हर फसल को MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर खरीदेगी। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि 9 और फसलें बाकी रह गई थीं, लेकिन अब सारी फसलों को एमएसपी पर खरीदा जाएगा।

कुरुक्षेत्र के थानेसर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी की एक 'म्हारा हरियाणा नॉन-स्टॉप हरियाणा' रैली हुई। इसी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ऐतिहासिक घोषणा करते हुए कहा, 'मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारी सरकार ने पिछले 10 सालों में 14 अन्य फसलों को भी MSP पर खरीदने का काम किया था। अभी 9 फसलें और बकाया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश की जितनी भी फसलें हैं, उन सभी को एमएसपी पर खरीदने का काम हमारी सरकार करेगी। मैं इसकी घोषणा करता हूं।'

बकाया आबियान माफ करने का ऐलान

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य बना जहां पर सभी फसलों को MSP पर खरीदा जाएगा। नायब सिंह सैनी ने किसानों की कर्जमाफी का भी ऐलान किया है। उन्होंने घोषणा की कि म्हारे नॉन-स्टॉप हरियाणा में किसान भाई समृद्ध बने, इसके लिए पिछले आबियाने की 133.55 करोड़ रुपये की बकाया राशि की माफी होगी।

यह भी पढे़ं: अमित शाह ने चंडीगढ़ में मनीमाजरा जलापूर्ति परियोजना का उद्घाटन किया

Advertisement

Published By : Dalchand Kumar

पब्लिश्ड 4 August 2024 at 14:55 IST