अपडेटेड 4 March 2024 at 13:33 IST
Breaking News: हिसार में सरपंच की बेरहमी से हत्या, कार सवार बदमाशों ने मारी 7 गोली, मौत
हरियाणा के हिसार में सरपंच की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। 6 कार सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया।
- भारत
- 2 min read

Breaking News: हरियाणा के हिसार में सरपंच की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। सरपंच एशोसिएशन के प्रधान संजय दूहन की रविवार, 3 मार्च की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने कंवारी गांव के सरपंच दूहन को 7 गोली मारी। आनन-फानन में उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।
इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्याकांड का मामला अभी थमा भी नहीं था कि हरियाणा में एक और हत्या हो गया। हरियाणा के हिसार में सरपंच एसोसिएशसन के प्रधान संजय दूहन की कार सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने संजय को एक दो नहीं बल्कि 7 गोलियां मारी। अपराधी कार में सवार होकर आए थे।
शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे सरपंच
बदमाशों ने कार में बैठे संजय को गोलियों से छननी कर दिया और मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।संजय दूहन एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी है।
आपसी रंजिश में हत्या की आशंका
जानकारी के मुताबिक, संजय पर उसी जगह हमला हुआ, जहां पिछले साल 9 मार्च 2023 को पूर्व सरपंच के बेटे कर्ण सिंह पर 6 गोलियां मारी गई थी। पुलिस के अनुसार सरपंच एसोसिएशन के जिला प्रधान संजय एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। स्थानीय विधायक विनोद भ्याण ने इस हत्या को आपसी रंजिश बताया है। उन्होंने कहा कि इनकी पुरानी रंजिश चल रही थी और वह लगातार सुरक्षा मांग रहे थे।
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 4 March 2024 at 08:34 IST