अपडेटेड 23 April 2024 at 11:41 IST

Haryana Breaking: गुरुग्राम स्थित बंधवाड़ी कूड़े का पहाड़ में लगी आग, आसमान में उड़ा धुएं का गुबार

गुरुग्राम के बंधवाड़ी में लैंडफिल साइट पर आग लग गई। गाजीपुर लैंडफिल साइट के बाद एनसीआर का ये दूसरा कूड़े का पहाड़ धधक रहा है।

Follow : Google News Icon  
bandhwari landfill site
धू धू कर जल रहा बंधवाड़ी लैंडफिल | Image: videograb/ani

Haryana Landfill Site Breaking: गुरुग्राम के बंधवाड़ी में लैंडफिल साइट पर आग लग गई। गाजीपुर लैंडफिल साइट के बाद एनसीआर का ये दूसरा कूड़े का पहाड़ धधक रहा है। बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर मंगलवार सुबह आग गी। जिसकी वजह से आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल साइट पर लगी आग की लपटें अभी ठंडी भी नहीं पड़ी थीं कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एक और कूड़े का पहाड़ धधकने लगा।  बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर मंगलवार सुबह आगी। यहां भी आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। 

आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की गाडियां मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम अपना काम कर रही है। आग की वजह से गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड से गुजरने वाले लोगों को भी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। बता दें, गाजीपुर में कूड़े के पहाड़ के पहाड़ में लगी आग को 18 घंटे के बाद बुझाया गया था।

गाजीपुर लैंडफिल साइट पर भीषण आग

गाजीपुर लैंडफिल साइट पर आग लगने की सूचना 21 अप्रैल की शाम पांच बजकर 22 मिनट पर मिली थी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड के 14 वाहन मौके पर पहुंचे। आग से उठे धुएं की वजह से आस पास की कॉलोनियों में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।  दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अनुसार, कचरे के विशाल पहाड़ से उत्पन्न गैस के कारण रविवार शाम ‘लैंडफिल’ में भीषण आग लग गई। कूड़े के ढेर का एक हिस्सा टूट जाने से ‘लैंडफिल’ से सटी टिन पैनल से बनी दीवार भी गिर गई थी। इसके पास ही मुर्गा मंडी है इसी ओर कई मीटर लंबी यह दीवार खड़ी की गई थी।

Advertisement

ये भी पढ़ें- हम नर्क में पड़े हैं... दिल्‍ली में 'कूडे़ के पहाड़' में आग, फैला जहरीला धुआं; सुनिए लोगों की आपबीती

Published By : Kiran Rai

पब्लिश्ड 23 April 2024 at 11:13 IST