अपडेटेड 13 August 2024 at 10:15 IST
विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा सरकार ने दी राम रहीम को पैरोल, UP के इस आश्रम में बिताएगें दिन
विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा सरकार ने डैरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पैरोल दे दी है। वो जेल से बाहर आ गए हैं।
- भारत
- 2 min read

हरियाणा इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा सरकार ने डैरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पैरोल दे दी है। पैरोल मिलने के बाद राम रहीम जेल से बाहर आ गए हैं। लगभग सुबह 6:30 बजे पुलिस सुरक्षा के बीच उन्हें जेल से बाहर निकल गया। मंगलवार को सुनारिया जेल से उनका काफिला अहले सुबह बाहर निकला।
राम रहीम 21 दिन के लिए जेल से बाहर आए हैं। राम रहीम का काफिला रोहतक के सुनारिया जेल से निकलकर बरनावा आश्रम के लिए निकला। वो उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बरनावा आश्रम में पैरोल की अवधी बिताएंंगे। बता दें कि पहली बार राम-रहीम रक्षाबंधन पर जेल से बाहर रहेगा। राम रहीम को पेरोल या फरलो देने को लेकर एक याचिका दाखिल हुई थी और कोर्ट ने सरकार को इस पर फैसला लेने के लिए कहा था।
विधानसभा चुनाव से पहले राम रहीम को पेरोल
बता दें कि पहले भी राम रहीम को पेरोल और फरलो देने पर अक्सर विवाद होता रहा है। राज्य सरकार पर अपने सियासी फायदे के लिए उसे पेरोल देने का आरोप लगता रहा है। इस पर हाईकोर्ट तक राम-रहीम की फरलो का मामला गया था। मगर कोर्ट ने हरियाणा सरकार को पेरोल-फरलो देना का अधिकार दिया था और सरकार विधानसभा चुनाव की सुगबुहाट के बीच राम रहीम को पैरोल दे दी।
हाई कोर्ट ने सरकार को दिए ये आदेश
पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने शुक्रवार, 9 अगस्त को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) की उस याचिका का निपटारा कर दिया था जिसमें जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को अस्थायी रूप से रिहा किए जाने को चुनौती दी गई थी। एसजीपीसी ने तर्क दिया था कि डेरा प्रमुख हत्या और बलात्कार जैसे गंभीर अपराधों के लिए कई सजाएं काट रहा है और अगर उसे रिहा किया गया तो इससे भारत की संप्रभुता और अखंडता खतरे में पड़ जाएगी और सार्वजनिक व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
Advertisement
राम रहीम पर कई गंभीर आरोप
बता दें कि राम रहीम अपनी दो अनुयायियों से बलात्कार के आरोप में 20 साल की सजा काट रहा है और रोहतक जिले की सुनारिया जेल में बंद है। राम रहीम पर पत्रकार के मर्डर का भी आरोप है । उसे 19 जनवरी को सबसे अधिक 50 दिन की पैरोल दी गई थी।
यह भी पढ़ें:फिर विवादों में मुनव्वर, किया कोंकणी समुदाय का अपमान! BJP नेता ने लताड़ा
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 13 August 2024 at 08:22 IST