परिवार संग नए घर में शिफ्ट हुए अरविंद केजरीवाल, किया पूजा-पाठ
India News: हरियाणा में चुनाव प्रचार थमते ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी मिशन महाराष्ट्र पर निकल गए हैं। वह कोल्हापुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति का अनावरण करेंगे। वहीं, तिरुपति लड्डू विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया। इसके अलावा अरविंद केजरीवाल सीएम आवास छोड़ नए घर में शिफ्ट हो गए हैं।
- भारत
- 13 min read

India News: रानी दुर्गावती देवी की 500वीं जयंती पर कार्यक्रमों का होगा आयोजन
India News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "गोंड साम्राज्य की रानी दुर्गावती देवी की 500वीं जयंती के अवसर पर हमने पूरे साल अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया है... कल उनकी जन्मस्थली संग्रामपुर में हम अपनी कैबिनेट करेंगे... कल कई योजनाओं की घोषणा करेंगे, इसके पीछे भावना यह है कि हम सभी को उन महान हस्तियों का सम्मान करना चाहिए जिनसे देश और प्रदेश को गर्व महसूस होता है।"
India News: झारखंड में बीजेपी कल पूरा मेनिफेस्टो नहीं करेगी रिलीज
India News: असम के मुख्यमंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "कल झारखंड के लिए हम पूरा घोषणापत्र जारी नहीं कर रहे हैं लेकिन जो हमारे पास प्रमुख बिंदु हैं उन 5 प्रमुख बिंदुओं को हम जारी करेंगे। झारखंड के युवाओं और महिलाओं की अकांक्षाओं को क्रियांवित करने के लिए हम लोग पूरी तरह प्रयास करेंगे।"
Advertisement
India News: दुनिया भारत को निवेश के लिए पसंदीदा जगह मान रही है: KEC में बोले पीएम मोदी
India News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन (KEC) के तीसरे संस्करण को संबोधित करते हुए कहा, "आज भारत की ग्रोथ को लेकर जो भी भविष्यवाणी हो रही है उनका आत्मविश्वास भी बताता है कि भारत किस दिशा में है। यह पिछले कुछ हफ्तों और महीनों के आंकड़ों में भी देख सकते हैं। पिछले साल हमारी अर्थव्यवस्था ने हर भविष्यवाणी से बेहतर किया... हम भारतीयों को पूरा आत्मविश्वास है कि हम इससे भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे... आज दुनिया भारत को निवेश के लिए पसंदीदा जगह मान रही है..."
पीएण मोदी ने KEC के तीसरे संस्करण किया संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन (KEC) के तीसरे संस्करण को संबोधित करते हुए कहा, "इस बार का ये सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है जब दुनिया के दो बड़े क्षेत्र में युद्ध की स्थिति है। ये दोनों क्षेत्र वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए और खास तौर पर ऊर्जा सुरक्षा के लिहाज से बहुत अहम हैं। इतनी बड़ी वैश्विक अस्थिरता के बीच हम सभी यहां 'भारत के युग' की चर्चा कर रहे हैं। यह दिखाता है कि आज भारत पर विश्वास कुछ अलग ही है, यह दिखाता है कि आज भारत का आत्मविश्वास भी कुछ विशेष है। आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से विकास करने वाली अर्थव्यवस्था है। आज भारत GDP के हिसाब से पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है... आज हम स्मार्टफोन डेटा खपत मामले में नंबर एक हैं। हम इंटरनेट यूजर्स के मामले में दुनिया में नंबर दो पर हैं। दुनिया की करीब-करीब आधी टाइम डिजिटल ट्रांजेक्शन आज भारत में हो रही है। आज भारत में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इको-सिस्टम है... और इतना ही नहीं भारत दुनिया का सबसे बड़ा युवा देश है..."
Advertisement
कुमारी शैलजा के "सीएम उम्मीदवार का फैसला पार्टी हाईकमान करेगा" वाले बयान पर दानिश अली का रिएक्शन
कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा के "सीएम उम्मीदवार का फैसला पार्टी हाईकमान करेगा" वाले बयान पर कांग्रेस नेता दानिश अली ने कहा, "हरियाणा में जनता तय कर चुकी है। कांग्रेस स्वीप कर रही है। कांग्रेस की तीन-चौथाई से ज्यादा बहुमत वाली सरकार हरियाणा में बनने जा रही है।"
जेपी नड्डा और अनुराग ठाकुर ने AIIMS विलासपुर
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने सांसद अनुराग ठाकुर के साथ AIIMS बिलासपुर का दौरा किया। उन्होंने हाल ही में ट्रांसप्लांट सर्जरी करवाने वाले पहले किडनी ट्रांसप्लांट प्राप्तकर्ता और डोनर से भी बातचीत की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। दोनों की हालत में सुधार हो रहा है।
एकवीरा देवी के दर्शन करने पहुंचे सीएम शिंदे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "...नवरात्रि के दूसरे ही दिन मुझे एकवीरा देवी के दर्शन करने का अवसर मिला है। मैं खुद को बहुत सौभाग्यशाली मानता हूं। इसी के साथ आज हमने यहां कई विकास कामों के संबंध में भूमि पूजन भी किया है...हम यहां पर रोप-वे बनाने वाले हैं... इन सब निर्माण कार्यों से श्रद्धालुओं को बहुत सुविधा होगी..."
मीडिया को 10 साल तक CM रह चुके लोगों से बड़ा कोई नहीं दिखता: कुमारी शैलजा
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा के बारे में कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा, "जो लोग 10 साल तक मुख्यमंत्री रहते हैं, मीडिया को उनसे बड़ा कोई नहीं दिखता... 2005 तक, जब भजनलाल थे, तब तक वही थे। उनके अलावा आपको कोई और नहीं दिखता था, क्योंकि वो मुख्यमंत्री रह चुके थे। लेकिन समय बदल गया है।"
CM मोहन ने उद्यम विभाग की परियोजनाओं के प्रस्तुतिकरण को लेकर बैठक की
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंत्रालय में लोक निर्माण विभाग और मंत्रालय में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग की परियोजनाओं के प्रस्तुतिकरण के संबंध में बैठक ली।
हर नागरिक फिट इंडिया के नारे को साकार करे: मनसुख मंडाविया
लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान के 10वां दीक्षांत समारोह पर केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा, "...प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त 2022 को लाल किले से घोषणा की थी कि हमें 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाना है और विकसित भारत बनाने के लिए देश की जनता एक साथ संकल्प पूर्ति के लिए आगे बढ़े... हम जब विकसित भारत का संकल्प लेकर चलते हैं तब देश के हर नागरिक को स्वस्थ रहना जरूरी है। इसके लिए हर नागरिक फिट इंडिया के नारे को साकार करे... तब जाकर देश विकसित भारत बनेगा..."
मनसुख मंडाविया का बयान
केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा, "इस समय प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश बदल रहा है, देश आगे बढ़ रहा है, नए भारत का निर्माण हो रहा है। देश 2036 में ओलंपिक की मेजबानी की तैयारी कर रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी ने लक्ष्य रखा है कि अगले 10 साल में देश खेलों में टॉप 10 में हो और जब देश आजादी के 100 साल मनाए तो देश खेलों में टॉप 5 में हो।"
सुक्खू सरकार के फैसले पर भड़के जेपी नड्डा
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, "आज हिमाचल खुले में शौच से 100% मुक्त हो गया है। मुझे सुबह सुनकर बहुत आश्चर्य हुआ कि सुक्खू जी ने शौचालय (सीट) पर भी टैक्स लगा दिया है। अब इसे क्या कहें, इस सरकार का दिमाग खराब हो गया है। कांग्रेस पार्टी आपको हर तरह से परेशान करने का काम कर रही है।"
बिहार में बाढ़ के हालातों पर क्या बोले शाहनवाज हुसैन?
BJP नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा, "बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार पूरी ताकत से काम कर रही है। बिहार सरकार उत्तर बिहार में बाढ़ प्रभावित लोगों का पूरा ख्याल रख रही है। केंद्र सरकार की टीम भी आई है, किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।"
ग्वालियर का अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल स्टेडियम बनकर तैयार- सिंधिया
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, "लोग बेहद उत्साहित हैं, खेल के मैदान में 14 साल का वनवास अब खत्म हो गया है। ग्वालियर का अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल स्टेडियम अब बनकर तैयार है। 200 करोड़ के माधवराव सिंधिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रोमांचक मैच खेले जाएंगे, हमारी क्षमता 30 हजार है। दोनों टीमें मैदान पर पहुंच चुकी हैं। मुझे विश्वास है कि बहुत रोमांचक खेल होगा।"
'संस्कृति और भाषाई समृद्धि की रक्षा कर रही मोदी सरकार'
BJP के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा, "देश की 5 प्राचीन भाषाओं को शास्त्रीय भाषाओं की सूची में शामिल करना दर्शाता है कि किस प्रकार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार देश की संस्कृति, सभ्यता और भाषाई समृद्धि की रक्षा कर रही है और इसी विस्तार के तहत निरंतर प्रतिबद्धता के साथ भाषाओं के विकास और शोध के लिए एक बड़ा अवसर दिया है। यह कदम युवाओं को आगे शोध करने में मदद करेगा।"
नए आवास पर अरविंद केजरीवाल ने की पूजा
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने नए आवास पर परिवार के साथ पूजा की।
बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करेंगे CM नीतीश
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करने और राज्य में राहत कार्य के लिए रवाना हुए।
भारत आएंगे मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू भारत के दौरे पर आ जसकेत हैं। वह अगले हफ्ते 7 अक्टूबर से भारत का दौरा कर सकते हैं।
तिरुपति लड्डू विवाद में SC ने नई SIT का किया गठन
तिरुपति लड्डू विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि प्रसाद बनाने में प्रयोग होने वाले घी में मिलावट के आरोपों की जांच राज्य सरकार की SIT नहीं करेगी। जांच के लिए कोर्ट ने नई SIT का गठन किया है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि इस SIT जांच की निगरानी CBI डायरेक्टर करेंगे।
महाकुंभ 2025: प्रयागराज में 'पेंट माई सिटी' अभियान शुरू
प्रयागराज में अपर मेला अधिकारी विवेक चतुर्वेदी ने कहा, "आगामी वर्ष 2025 में प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है, इसके लिए हम प्रयागराज को तैयार कर रहे हैं, इसके तहत हमने 'पेंट माई सिटी' अभियान शुरू किया है। हमारे डिजाइन सनातन धर्म, कुंभ से जुड़े होंगे। इसे अंतिम रूप देने के लिए हमने एक समिति बनाई है।प्रयागराज मेला प्राधिकरण की पूरी कोशिश है कि हम शहर को एक नया स्वरूप दें।"
कट्टू का आटा खाने से कई लोगों की बिगड़ी तबीयत
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में कट्टू का आटा खाने से कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई है। DM अंकित कुमार अग्रवाल ने बताया कि कट्टू आटा खाने के बाद लोगों को उल्टी और दस्त की समस्या हुई है। ऐसे 125-150 मरीज सामने आए हैं। कुछ मरीजों को ज़िला अस्पताल रेफर किया गया है। सैंपल लैब में भेजे गए हैं, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
'भारी बहुमत के साथ बनेगी BJP की सरकार'
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और लाडवा विधानसभा सीट से BJP के उम्मीदवार ने कहा, "आज मैंने प्रदेश की सुख और समृद्धि के लिए मां मनसा देवी की पूजा की है। यह त्योहार हमारी संस्कृति से जुड़ा है, मैं सभी के लिए मंगल कामना करता हूं। मैं मतदाताओं से अपील करता हूं कि वे अपने घरों से निकलें और मतदान करें। आज पूरे प्रदेश में सकारात्मक माहौल है। हमारे कार्यकर्ताओं ने हमारे संकल्प पत्र को लोगों तक पहुंचाने में मजबूती से काम किया है। हमें पूरा विश्वास है कि भाजपा भारी बहुमत के साथ सरकार बना रही है।"
मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देना सम्मान की बात- संजय राउत
शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने कहा, "यह बहुत बड़ा सम्मान है कि मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया गया है। 5 भाषाओं को यह सम्मान दिया गया है- बंगाली, मराठी, पाली, प्राकृत और असमिया। वर्षों से मांग की जा रही थी कि मराठी भाषा को यह सम्मान दिया जाना चाहिए। राज्य के लगभग सभी दलों के नेताओं और पिछले 30-35 वर्षों से, हर मुख्यमंत्री और हर राज्य सरकार ने यह मांग की है। अगर ऐसा हुआ है, तो यह सभी का योगदान है, सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं। भाजपा को हर चीज का श्रेय लेने की आदत है... उन्हें(भाजपा) उद्योग और व्यापार को इस राज्य से बाहर जाने से रोकना चाहिए, मराठी भाषा के साथ-साथ इस राज्य की प्रतिष्ठा बढ़नी चाहिए।"
CM नायब सिंह सैनी ने की पूजा
हरियाणा के पंचकूला में शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन मुख्यमंत्री और लाडवा विधानसभा सीट से BJP के उम्मीदवार नायब सिंह सैनी ने श्री माता मनसा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की।
आज महाराष्ट्र में कोल्हापुर के दौरे पर राहुल गांधी
राहुल गांधी शुक्रवार से दो दिनों के महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे। वह कोल्हापुर से चुनावी दंगल का आगाज करेंगे। राहुल गांधी यहां शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
मिर्जापुर हादसे में 10 लोगों की मौत
मिर्जापुर SP अभिनंदन ने बताया, "आज रात करीब 1 बजे हमें मिर्जा मुराद कंछवा बॉर्डर पर जीटी रोड पर एक्सीडेंट की सूचना मिली। भदोही जिले से बनारस जा रहे 13 लोगों को लेकर आ रहे ट्रैक्टर को पीछे से अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। हमारी टीम मौके पर पहुंची, बचाव कार्य शुरू किया गया लेकिन 13 में से 10 लोगों की मौत हो गई। अन्य 3 घायलों को इलाज के लिए BHU भेजा गया है। ये सभी 13 लोग भदोही जिले में मजदूरी करते थे। FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।"
शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन
आज शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन है। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त दर्शन करने मंदिरों में पहुंच रहे हैं। सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ मंदिरों में देखने को मिल रही है। नवरात्रि के दूसरे दिन माता वैष्णो देवी मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी।