अपडेटेड 6 November 2024 at 17:45 IST
हरियाणा CM बोले- 'ओलंपिक मेजबानी हमारे लिए गर्व की बात होगी, जब भारत आजादी के 100 साल मनाएगा, तब...'
CM सैनी ने विश्वास जताया कि जब भारत अपनी आजादी के 100 साल मनाएगा, तब यह एक विकसित राष्ट्र होगा और हरियाणा इस सपने को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगा।
- भारत
- 2 min read

Haryana CM Nayab Singh speaks in Kurukshetra: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते हुए BJP की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर उभर रहा है और ओलंपिक मेजबानी का अवसर देश के लिए गर्व की बात होगी।
जब भारत आजादी के 100 साल मनाएगा, तब...- CM सैनी
CM सैनी ने विश्वास जताया कि जब भारत अपनी आजादी के 100 साल मनाएगा, तब यह एक विकसित राष्ट्र होगा और हरियाणा इस सपने को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस पर तीखी आलोचना करते हुए उसे भ्रष्टाचार में घिरी पार्टी बताया और कहा कि कांग्रेस की नीति जनता का शोषण करवा रही है, जिसके कारण लोगों ने उसे नकार दिया और बीजेपी को तीसरी बार जनादेश दिया। उन्होंने कांग्रेस को परिवारवाद और जमीन घोटालों में फंसी पार्टी करार देते हुए कहा कि न्यायालय में चल रहे मामले पर सभी को निर्णय का सम्मान करना चाहिए।
किसानों से पराली ने जलाने की अपील- CM सैनी
इसके साथ ही, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों से पराली न जलाने की अपील की, जिससे पर्यावरण और उनकी सेहत पर बुरा असर न पड़े। उन्होंने बताया कि सरकार ने पराली प्रबंधन के लिए सब्सिडी और इंसेंटिव उपलब्ध कराए हैं, जिससे किसान आर्थिक लाभ भी कमा सकते हैं।
लाडवा विधानसभा के छलौंदी गांव पहुंचे मुख्यमंत्री सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसके बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि, 'विधानसभा चुनाव की ऐतिहासिक जीत के बाद आज लाडवा विधानसभा के गांव छलौंदी में अपने परिवारजनों के बीच जाना हुआ। इस अवसर पर भाई राहुल और संजीव चेयरमैन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनों का चुनाव के दौरान अपार समर्थन, सम्मान और आशीर्वाद देने के लिए आभार प्रकट किया। प्रदेश के मेरे परिवारजनों की सेवा ही मेरा प्राथमिक ध्येय है। क्षेत्र के नॉन-स्टॉप विकास के लिए डबल इंजन सरकार 3 गुना रफ्तार से कार्य करेगी।
Advertisement
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 6 November 2024 at 17:44 IST