अपडेटेड 13 March 2025 at 21:14 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर झूठ बोलने का आरोप लगाया

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बृहस्पतिवार को विपक्षी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया किया कि वह केवल झूठ बोलती है और सच का सामना नहीं करना चाहती।

Follow : Google News Icon  
CM Nayab singh saini
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी | Image: ANI

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बृहस्पतिवार को विपक्षी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया किया कि वह केवल झूठ बोलती है और सच का सामना नहीं करना चाहती। विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस का जवाब देते हुए सैनी ने कहा कि चर्चा के दौरान विपक्ष ने बार-बार राज्य सरकार पर अपनी उपलब्धियों के तौर पर दिखाने के लिए कुछ भी नहीं करने का आरोप लगाया जबकि उन्होंने राज्य में भाजपा शासन द्वारा की गई कई पहलों का विस्तृत ब्यौरा दिया।

सैनी के भाषण शुरू करने के कुछ ही मिनटों के भीतर कांग्रेस सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन किया। हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए सैनी ने कहा, ‘‘अगर आलोचना और तुलना करनी ही है तो उसमें वह दौर भी शामिल होना चाहिए जब वे (कांग्रेस) सत्ता में थे।’’

सैनी ने कहा कि कांग्रेस हरियाणा में 10 साल तक सत्ता में रही और उसे अपनी तत्कालीन उपलब्धियों के बारे में बताना चाहिए। सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शायराना अंदाज में कहा, ‘‘तुम्हारे पैरों के नीचे कोई जमीन नहीं है, कमाल तो ये है कि फिर भी तुम्हें यकीन नहीं है।’’

Advertisement

सैनी ने कहा कि भाजपा के पास अपने (कार्यकाल के दौरान) दिखाने के लिए उपलब्धियों की एक लंबी सूची है। मुख्यमंत्री के भाषण शुरू होने के तुरंत बाद कांग्रेस सदस्यों द्वारा सदन से बहिर्गमन करने पर हुड्डा ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि सैनी राज्यपाल के अभिभाषण का जवाब नहीं दे रहे थे, बल्कि केवल अपनी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बात कर रहे थे। 

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 13 March 2025 at 21:14 IST