हरियाणा कैडर के IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार ने की खुदकुशी! चंडीगढ़ आवास में खुद को मारी गोली
IPS Y Puran Kumar: हरियाणा कैडर के IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार की सुसाइड करने की खबर सामने आई है। वहीं, इनका शव चंडीगढ़ के इनके घर में मिला है।
- भारत
- 3 min read

IPS Y Puran Kumar: हरियाणा कैडर के IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार की सुसाइड करने की खबर सामने आई है। वहीं, इनका शव चंडीगढ़ के इनके घर में मिला है। मिली जानकारी के अनुसार, इन्होंने चंडीगढ़ आवास में खुद को गोली मारी है।
वाई पूरन कुमार ADGP रैंक के अधिकारी थे। बीते 29 सितंबर को ही उनकी पोस्टिंग रोहतक की सुनारिया स्थित पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज (PTC) में हुई थी। अब इनकी सुसाइड की खबर ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दी है। घटना के बाद वाई पूरन कुमार के घर के सामने काफी लोगों की भीड़ उमड़ गई। सुसाइड इन्होंने क्यों की? शुरुआत में अभी इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।
सीएम सैनी के साथ जापान दौरे पर हैं पत्नी IAS अमनीत पी कुमार
मिली जानकारी के अनुसार, IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार की पत्नी अमनीत पी कुमार एक आईएएस अधिकारी हैं। वे अभी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रतिनिधिमंडल के साथ जापान के दौरे पर हैं। बताया जा रहा है कि वाई पूरन कुमार की पत्नी कल शाम तक भारत लौटेंगी। इस बीच उनके पति आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की सुसाइड की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के सीनियर IPS ऑफिसर वाई पूरन कुमार ने सुसाइड कर लिया है। उन्होंने चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित अपने आवास (कोठी नंबर 116) पर खुद को गोली मार ली है।
Advertisement
घटना की सूचना मिलने पर चंडीगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, उनके सुसाइड करने का कारण अभी सामने नहीं आया है।
वहीं, चंडीगढ़ पुलिस की SSP कंवरदीप कौर भी मौके पर पहुंची हैं। मृत IPS Y Puran Kumar के शव को अस्पताल ले जाया गया है। इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।
Advertisement
पोस्टमार्टम के बाद और जानकारी सामने आएगी - एसएसपी कंवरदीप कौर
न्यूज एजेंसी एएनआई के अुसार, चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर ने बताया, "हमें दोपहर करीब 1:30 बजे सेक्टर 11 पुलिस स्टेशन में शूटिंग की सूचना मिली। जब हम यहां पहुंचे, तो पता चला कि आत्महत्या की सूचना मिली है। आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार का शव उनके आवास पर मिला। सीएफएसएल टीम मौके पर पहुंच गई है और जांच जारी है। पोस्टमार्टम के बाद और जानकारी सामने आएगी..."