अपडेटेड 19 March 2024 at 10:07 IST
Haryana: 'नायब' कैबिनेट का विस्तार आज, इन चेहरों को मिल सकती है मंत्रिमंडल में जगह
हरियाणा में नई सरकार के गठन के बाद मंगलवार को मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। कई नए चेहरों को नायब कैबिनेट में जगह मिल सकती है।
- भारत
- 2 min read

हरियाणा में नई सरकार के गठन के बाद मंगलवार,19 मार्च को मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। बीते दिनों मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफा देने के बाद BJP ने नायब सिंह सैनी को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाया है। अब उनके मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहे है। चर्चा है कि 6 से 7 मंत्री शपथ ले सकते हैं।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मंत्रिमंडल का विस्तार मंगलवार शाम साढ़े चार बजे होने की संभावना है। यह नायब मंत्रिमंडल का पहला कैबिनेट विस्तार होगा। जानकारी के मुताबिक, 6 से 7 मंत्री आज शपथ ले सकते हैं। नायब मंत्रिमंडल में कम से कम दो निर्दलीय चेहरों को भी जगह मिल सकती है।
हरियाणा कैबिनेट विस्तार आज
कैबिनेट विस्तार से पहले नए सीएम नायब सिंह सैनी मंगलवार की सुबह-सुबह गुरुद्वारा पहुंचे। सैनी पंचकुला के गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब में प्रार्थना की। मंत्रिमंडल विस्तार से ठीक एक दिन पहले पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर और नायब सिंह सैनी ने दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। खबर है कि बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार पर भी चर्चा हुई।
हरियाणा में सियासी उठापठक
बीते दिनों हरियाणा भी खूब सियासी उठापठक देखने को मिला। बीजेपी और JJP का गठबंधन टूट गया। मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया। इस्तीफा देते ही बीजेपी ने नए सीएम का भी ऐलान कर दिया। एक ही दिन में हरियाणा में सरकार गिरी भी और नई सरकार बनी भी। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने नायब सैनी को सीएम पद की शपथ दिलाई। अब नायब कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है।
Advertisement
इन चेहरों को मिल सकती है मंत्रिमंडल में जगह
जानकारी के मुताबिक, अभय सिंह यादव को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। वहीं, बडखल विधानसभा से विधायक सीमा तिरखा और कमला गुप्ता को भी मंत्री पद मिल सकता है। असीम गोयल के भी मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। बीजेपी विधायक संजय सिंह या निर्दलीय विधायक नयन पाल रावत में से भी किसी एक को मंत्री बनाया जा सकता है। निर्दलीय विधायक रणधीर गोलन को भी मंत्री पद मिल सकता है।
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 19 March 2024 at 08:25 IST