लेस्बियन रिलेशन, ‘माई वाइफ’ ‘बाबू-सोना’ वाली चैट... 4 बच्चों, लाखों के जेवर संग लापता बचपन की 2 सहेलियों ने की शादी; परेशान पतियों ने की ये डिमांड
हरियाणा के पलवल और गुरुग्राम से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बचपन की दो सहेलियां अपने-अपने पतियों और परिवार को छोड़कर चार बच्चों के साथ लापता हो गईं।
- भारत
- 3 min read

हरियाणा के पलवल और गुरुग्राम से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बचपन की दो सहेलियां अपने-अपने पतियों और परिवार को छोड़कर चार बच्चों के साथ लापता हो गईं। अब दोनों के पतियों ने दावा किया है कि उनकी पत्नियों के बीच पिछले करीब डेढ़ साल से प्रेम संबंध (लेस्बियन रिलेशन) था और अब दोनों ने आपस में शादी कर ली है। हालांकि पुलिस की तरफ से इसपर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
दोनों महिलाओं के पति का कहना है कि उन्हें उनके साथ रहने से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन वे चाहते हैं कि उनके बच्चे सुरक्षित वापस मिल जाएं। दोनों जिलों की पुलिस महिलाओं और बच्चों की तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक पलवल निवासी सन्नी के मुताबिक उसकी शादी वर्ष 2020 में बल्लभगढ़ निवासी मंजू से हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। 21 अगस्त को मंजू दोनों बच्चों को लेकर घर से चली गई।
सन्नी का आरोप है कि घर से करीब 4 लाख रुपये के सोने के जेवर भी गायब मिले। सन्नी ने जब मंजू की सहेली रीणा के बारे में पता किया तो पता चला कि वह भी अपने पति और बच्चों के घर से गायब है। रीणा की शादी वर्ष 2020 में गुरुग्राम के पटौदी क्षेत्र निवासी वेदपाल से हुई थी। उसके भी दो बच्चे हैं। वहीं वेदपाल का भी आरोप है कि रीणा करीब 5 लाख रुपये के जेवर और कुछ नकदी साथ ले गई है।
चैट में एक दूसरे को कहती थी माई वाइफ, माई लव, सोना और बाबू
Advertisement
मंजू और रीणा 12वीं कक्षा तक साथ पढ़ी हैं। दोनों परिवारों के बीच भी सामान्य संबंध रहे हैं, इसलिए उनकी दोस्ती को लेकर कभी शक नहीं हुआ। दोनों की लगातार फोन पर बातचीत को भी वह पुरानी दोस्ती का हिस्सा मानता था।
दोनों के एक साथ बच्चों समेत घर से चले जाने के बाद जब मोबाइल चैट सामने आई तो पतियों को उनके रिश्ते पर शक हुआ। दावा किया गया है कि चैट में दोनों एक-दूसरे को ‘माई वाइफ’, ‘माई लव’ और ‘बाबू’ जैसे शब्दों से संबोधित करती थीं। एक चैट में मंजू ने रीणा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए प्यार भरी बातें लिखी थीं। इसी चैट रिकॉर्ड के आधार पर पतियों को उनके बीच समलैंगिक संबंध होने और साथ भागकर शादी करने का पूरा यकीन हो गया है।
Advertisement
मंजू ने रीणा को ऐसे किया था बर्थडे विश
मंजू ने 5 जून को रीणा को लिखा था कि माई क्यूट वाइफ, आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं, मेरे बच्चे। बच्चा, मेरी तबीयत खराब हो गई थी, इसलिए मैं रात को विश नहीं कर पाई।
पुलिस ने क्या कहा
पलवल भवनकुंड चौकी प्रभारी संजय ने बताया कि सन्नी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस महिलाओं की लोकेशन और अन्य जानकारी के आधार पर उनकी तलाश कर रही है।
वहीं गुरुग्राम के पटौदी चौकी पुलिस के अनुसार वेदपाल की शिकायत पर महिला के लापता होने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। दोनों महिलाओं के मिलने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि वे कहां गई हैं और उनके साथ बच्चे किस स्थिति में हैं।