Haridwar: हर की पौड़ी पर फिर लौटी रौनक: 20 दिन बाद गंगा नदी में आया पानी, उमड़ने लगे श्रद्धालु और पर्यटक

Haridwar: हरिद्वार के गंगा घाटों पर करीब 20 दिनों बाद रौनक लौट आई है। शनिवार, 7 नवंबर की रात पानी छोड़े जाने के बाद हर की पौड़ी समेत सभी घाटों पर गंगा का जल लौट आया, जिसके बाद श्रद्धालु और पर्यटक भी उमड़ने लगे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Haridwar har ki pauri ghats
Haridwar: 20 दिन बाद हर की पौड़ी पर लौटा पानी, लौटी रौनक | Image: ANI

Haridwar: दिवाली के खास मौके पर हरिद्वार के गंगा घाटों की रौनक फिर से लौट आई है, जो पिछले करीब 20 दिनों से ग़ायब थी। जी हां, हरिद्वार से कानपुर तक जाने वाली गंगा नहर को 20 दिनों की वार्षिक सफाई और मरम्मत के काम के लिए बंद रखने के बाद अब फिर से खोल दिया गया है। हर की पौड़ी के घाटों पर रौनक बढ़ते ही श्रद्धालु और पर्यटक की भीड उमड़ने लगी है।

हर साल होती है हर की पौड़ी में सफाई

दरअसल, हरिद्वार में हर साल दशहरे से दिवाली तक गंगा की वार्षिक बंदी की जाती है। इस दौरान गंगा नहर में पानी का प्रवाह रोककर सफाई और मरम्मत का काम किया जाता है, जिसके चलते हर की पौड़ी के लगभग हर घाटों से गंगा का पानी गायब राहत है। जब हर की पौड़ी में सफाई कार्य चलाता है, तो श्रद्धालु और पर्यटकों को स्नान करने में भी परेशानी होती है।

दीवाली के मौके पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

हर की पौड़ी के सभी घाटों पर गंगा नदी का पानी आने के बाद श्रद्धालु और पर्यटकों में भारी उत्साह देखा गया। दिवाली के दिन घाटों पर रौनक लौटते ही श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा नदी में डुबकी लगाई।

हर की पौड़ी में गंगा नदी का पानी SDO क्या बोलें

हर की पौड़ी में गंगा नदी का पानी आने के बाद उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के SDO भरत भूषण शर्मा बताते हैं, "दशहरे के दौरान हरिद्वार में इस नहर के हेडवर्क्स पर इसका संचालन रोक दिया गया था। इसे बंद करने का मुख्य कारण यह है कि गंगा नहर साल भर चालू रहती है, इसलिए, जब नहर में पानी बह रहा हो, तब कुछ जरूरी मरम्मत या अन्य काम नहीं किए जा सकते।

Advertisement

नहर बंद रहने के दौरान, इन समस्याओं की पहचान करके उनकी मरम्मत की जाती है, ताकि नहर आने वाले पूरे साल सुचारू रूप से काम कर सके। इसके अलावा, इस बार नहर बंद रहने के दौरान हरिद्वार जिले के विभिन्न विभागों ने कुंभ मेले की तैयारियों के तहत कई प्रोजेक्ट पूरे किए, जिनमें घाटों और पुलों का निर्माण भी शामिल है।"

ये बबी पढ़ें: 'एक समय था जब अयोध्या में 'जय श्री राम' का नारा...,' राम नगरी से बरसे CM योगी, प्रदेशवासियों को दी दिवाली की बधाई
 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड