अपडेटेड 13 August 2024 at 11:08 IST

‘हर घर तिरंगा’ अभियान ‘विकसित भारत’ के प्रति देश की प्रतिबद्धता को दर्शाता है: धनखड़

'Har Ghar Tiranga' campaign: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ‘विकसित भारत’ के प्रति देश की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।'

Follow : Google News Icon  
Tiranga
‘हर घर तिरंगा’ अभियान | Image: Freepik

'Har Ghar Tiranga' campaign: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ‘विकसित भारत’ के प्रति देश की प्रतिबद्धता को दर्शाता है और यह दिखाता है कि यह सदी ‘‘भारत की सदी’’ है।

उन्होंने भारत मंडपम से ‘तिरंगा बाइक रैली’ को हरी झंडी दिखाने से पहले यहां एक कार्यक्रम में अपने संबोधन में यह बात कही।

उन्होंने कहा कि ‘‘यह अभियान ‘विकसित भारत’ के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है और यह दिखाता है कि यह सदी भारत की सदी है’’।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, किरेन रीजीजू और मनसुख मांडविया भी मंच पर मौजूद थे।

Advertisement

प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम से शुरू हुई बाइक रैली का इंडिया गेट से होते हुए मेजर ध्यानचंद स्टेडियम पर समाप्त होने का कार्यक्रम है।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान का तीसरा संस्करण 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नौ से 15 अगस्त तक मनाया जा रहा है।

Advertisement

शेखावत ने कहा कि यह अभियान 2022 में आजादी का अमृत महोत्सव के बैनर तले शुरू किया गया था और अब यह जनांदोलन बन गया है।

ये  भी पढ़ें: घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्ट और निफ्टी इतने अंक लुढ़का

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 13 August 2024 at 11:08 IST