अपडेटेड 3 July 2023 at 09:44 IST
Guru Purnima: अपने गुरुओं का करना चाहते हैं आभार व्यक्त, गुरु पूर्णिमा पर भेजें ये खास संदेश, हो जाएंगे भाव विभोर
Guru Purnima के खास मौके पर अगर आप भी अपने प्रिय गुरुजनों का आभार व्यक्त करना चाहते हैं तो उन्हें कुछ खास संदेश भेज सकते हैं।
- भारत
- 2 min read

Guru Purnima 2023 Messages: आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि यानी 3 जुलाई 2023 को देशभर में गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन वेदों के रचयिता महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था। जिसके बाद से ही ये दिन गुरुओं के लिए समर्पित कर दिया गया और उनके जन्मदिन को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाने लगा। इस मौके पर अगर आप भी अपने प्रिय गुरुजनों का आभार व्यक्त करना चाहते हैं तो उन्हें कुछ खास संदेश भेज सकते हैं।
प्रिय गुरुजनों के भेजें ये खास संदेश
1. आपसे से सीखा और जाना,
आप को ही गुरु माना,
सीखा सब आपसे हमने,
कलम का मतलब भी आपसे जाना !
2. गुरु बिना ज्ञान नहीं,
ज्ञान बिना आत्मा नहीं,
ध्यान, ज्ञान, धैर्य और कर्म,
सब गुरु की ही देन !
Happy Guru Purnima 2023
3. जीवन में दिया जो पहला ज्ञान,
उन गुरु को मेरा कोटि प्रणाम !
Advertisement
4. क्या दूं गुरु-दक्षिणा मन ही मन मैं सोचूं,
चुका न पाऊं ऋण मैं आपका,
अगर जीवन भी अपना दे दूं !
Happy Guru Purnima 2023
5. गुरु गोविंद दोउ खड़े काके लागूं पांय,
बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताय !
Happy Guru Purnima 2023
Advertisement
6. माता-पिता ने जन्म दिया लेकिन,
गुरु ने जीने की कला सिखाई,
ज्ञान चरित्र और संस्कार की शिक्षा हमने आपसे पाई !
Happy Guru Purnima 2023
7. मां-बाप की मूरत हैं गुरु !
कलयुग में भगवान की सूरत हैं गुरु !
गुरु पूर्णिमा के दिन करते हैं आपका आभार,
आओ इस गुरु पूर्णिमा पर करें अपने गुरु को प्रणाम !
8. सही क्या है गलत क्या है ये सबक पढ़ाते हैं,
झूठ क्या है और सच क्या है ये बात समझाते हैं,
जब सूझता नहीं कुछ भी हमको,
तब राहों को सरल बनाते हैं !
Happy Guru Purnima 2023
9. गुरु को पारस जानिए, करे लौह को स्वर्ण,
शिष्य और गुरु, जगत में दो ही हैं वर्ण !
गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं
यह भी पढे़ं... Guru Purnima 2023: आखिर आषाढ़ माह की पूर्णिमा को ही क्यों मनाई जाती है गुरु पूर्णिमा, जानें इसके पीछे की वजह
10. गुरु की महिमा न्यारी है,
अज्ञानता को दूर करके,
ज्ञान की ज्योत जलाई है!
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 3 July 2023 at 09:44 IST