LIVE BLOG

अपडेटेड 9 February 2024 at 23:03 IST

LIVE UPDATES/ राजनाथ सिंह का बोले- राजनीति से ऊपर उठकर पहली बार हुआ ऐसा

हल्द्वानी में बिगड़ते हालात को देखते हुए प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी गई है तो वहीं लैंड फॉर जॉब केस में राबड़ी को बेटियों संग मिली जमानत। और भी हैं खबरें...

Follow : Google News Icon  
bharat ratna update
भारत रत्न अपडेट | Image: Republic

9 February 2024 at 17:31 IST

कल लोकसभा में बोल सकते हैं पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी कल यानी शनिवार को लोकसभा में बोल सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी कल शाम 5 बजे लोकसभा में बोल सकते हैं। 


9 February 2024 at 14:46 IST

भारत सरकार का हृदय से अभिनंदन- जेपी नड्डा

JP Nadda Tweets: जेपी नड्डा ने कहा- पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित किए जाने के निर्णय हेतु मैं भारत सरकार का हृदय से अभिनंदन करता हूँ।


Advertisement

9 February 2024 at 13:55 IST

हम दलगत राजनीति से ऊपर उठकर फैसले लेते हैं- राजनाथ सिंह

Rajnath Singh on Bharat Ratna: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा-, "पहली बार किसी सरकार ने इसका संज्ञान लिया है, वह मोदी सरकार है...हम दलगत राजनीति से ऊपर उठकर फैसले लेते हैं..."


9 February 2024 at 12:24 IST

यूपीए कुप्रबंधन पर है ये श्वेत पत्र- निर्मला सीतारमण

Nirmala Sitharaman: लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच निर्मला सीतारमण यूपीए काल में हुए कुप्रबंधन के बारे में बता रही हैं। वित्त मंत्री के मुताबिक उन्होंने जो बिगाड़ा उसे अब एनडीए सरकार संभाल रही है। उन्होने कहा- UPA के दौर में देश की अर्थव्यवस्था के बुरे हालात हुए....मोदी जी के शासन में देश की अर्थव्यवस्था में सुधार हुआ है…कोविड के दौर में ग्लोबल संकट था लेकिन सरकार ने पारदर्शी तरीके से उसे हैंडल किया। निर्मला सीतारमण ने कहा कि विपक्ष को सुनने की क्षमता और ताकत नहीं हैं, मैं छोड़ूंगी नहीं, मैं बोलूंगी…कोविड के बाद मोदी जी ने फिर से देश को संभाला।


Advertisement

9 February 2024 at 12:14 IST

राम मंदिर में बिग बी

Amitabh Bachchan Update: अमिताभ बच्चन अयोध्या में दिखे। वो राम मंदिर में भगवान का दर्शन कर वापस लौटते दिखे।


9 February 2024 at 12:12 IST

पश्चिम बंगाल में विपक्ष को बोलने की इजाजत नहीं- BJP

BJP Attacks TMC:  बीजेपी नेता सौमित्र खान का कहा- ''विपक्ष को विधानसभा (पश्चिम बंगाल) में बोलने की इजाजत नहीं है. हमारी पार्टी के नेता बोलना चाहते हैं लेकिन बोल नहीं पाते. पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी अपनी शर्तों पर काम कर रही हैं। ' 


9 February 2024 at 11:23 IST

राउज कोर्ट व्हील चेयर पर पहुंची मीसा भारती

Lalu Family Update: लालू प्रसाद यादव की पत्नी और बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी यादव, उनकी बेटियां मीसा और हेमा राउज कोर्ट पहुंची। इस दौरान मीसा व्हील चेयर पर दिखीं।


9 February 2024 at 11:14 IST

दहिसर गोलीकांड पर सियासत, कांग्रेस नेता बोले- हत्या राजनीतिक

Dahisar Update:  दहिसर गोलीकांड पर राजनीति शुरू हो गई है।  कांग्रेस नेता और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा है कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है। अभिषेक घोसालकर की हत्या एक राजनीतिक हत्या है।


9 February 2024 at 10:32 IST

लालू परिवार को जमानत

Land For Job Latest: लालू फैमिली को राउज एवेन्यू कोर्ट ने जमानत दे दी है। राबड़ी देवी, मीसा भारती और हेमा यादव को 1-1 लाख के मुचलके पर जमानत दी गई है।


9 February 2024 at 10:05 IST

लैंड फॉर जॉब मामला: मीसा भारती के आवास पहुंचे वकील

Land For Job Scam Update:  लैंड फॉर जॉब घोटाले के मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के वकील उनकी बेटी और राजद सांसद मीसा भारती के आवास पहुंचे। उनकी सबसे छोटी बेटी हेमा यादव भी पहुंची।


9 February 2024 at 09:15 IST

हल्द्वानी पुलिस प्रशासन की ब्रीफिंग

Haldwani Update: डीएम नैनीताल वंदना सिंह ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ''आप (वीडियो में) देख सकते हैं कि पुलिस बल और प्रशासन किसी को उकसा नहीं रहा है या किसी को नुकसान नहीं पहुंचा रहा है''


9 February 2024 at 07:49 IST

पूर्व सीएम राबड़ी देवी बेटियों संग होंगी कोर्ट में पेश

Lalu Family Update:  लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में लालू परिवार के लिए आज का दिन भी मुश्किलों भरा है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पूर्व सीएम राबड़ी देवी और उनकी बेटियां मीसा भारती और हेमा यादव की पेशी है।  लालू यादव पर नौकरी के बदले जमीन लेने का आरोप है।


9 February 2024 at 07:41 IST

हल्द्वानी हिंसा के बाद धारा 144 लागू, इंटरनेट सेवा ठप

Haldwani Update:  उत्तराखंड के हल्द्वानी में गुरुवार को अवैध मस्जिद और मदरसा पर हुए बुलडोजर एक्शन से बवाल मच गया। उत्तराखंड में अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हिंसा भड़क उठी। देखते ही देखते देवभूमि आग की तरह जलने लगी। गुस्साए लोगों ने पुलिस पर पथराव किया और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद उत्तराखंड में कर्फ्यू लगा दिया गया है साथ ही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए हैं। बिगड़ते हालातों को संभालने के लिए प्रशासन ने इंटरनेट सेवा अगले आदेश तक बंद कर दी है।


9 February 2024 at 07:28 IST

मौनी अमावस्या स्नान

Mauni Amavasya Live:  हरिद्वार में मौनी अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में पावन स्नान किया।

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 9 February 2024 at 07:42 IST