अपडेटेड 29 November 2023 at 23:30 IST
Guruwar Upay: मार्गशीर्ष का पहला गुरुवार आज, करें ये उपाय; बनेंगे धन लाभ के प्रबल योग
Margashirsha माह भगवान विष्णु के कृष्ण अवतार को समर्पित किया गया है। ऐसे में इस महीने में पड़ने वाले गुरुवार बहुत ही खास होते हैं। ऐसे में इस दिन कुछ उपायों को करना शुभ होता है।
- भारत
- 2 min read

Margashirsha Maah Guruwar Upay: इन दिनों मार्गशीर्ष का महीना चल रहा है। इस माह में पड़ने वाला गुरुवार पूरे मास की तुलना में बेहद खास होता है, क्योंकि गीता में श्रीकृष्ण ने इसे स्वयं का स्वरूप बताया है। ऐसे में मार्गशीर्ष में किए गए कुछ उपाय आपके जीवन की कई परेशानियों को हल कर सकते हैं। वहीं मान्यता है कि इस माह में पड़ने वाले गुरुवार को किए गए इन उपायों से जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है और धन लाभ के प्रबल योग बनते हैं।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें...
- मार्गशीर्ष माह का महत्व क्या है?
- मार्गशीर्ष के गुरुवार को कौन से उपाय करने चाहिए?
मार्गशीर्ष माह का महत्व क्या है?
शास्त्रों के मुताबिक मार्गशीर्ष माह भगवान विष्णु के कृष्ण अवतार को समर्पित किया गया है, क्योंकि यह महीना (Margashirsha Maah 2023) उन्हें अतिप्रिय है। कहते हैं कि जो मनुष्य इस महीने में ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान और ध्यान करता है, कृष्णा अपने आपको भी उसे समर्पित कर देते हैं। यही वहज है कि इस माह को श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है।
मार्गशीर्ष माह के गुरुवार को करें ये उपाय
साफ-सफाई का रखें ध्यान
मार्गशीर्ष माह में खासकर गुरुवार के दिन साफ-सफाई का बेहद ध्यान रखें। मान्यता है कि इस माह में मां लक्ष्मी धरती पर अवतरित होती हैं और उस व्यक्ति के घर में आगमन करती हैं, जिसके घर में साफ-सफाई रहती है।
Advertisement
रंगोली बनाने का है विधान
मार्गशीर्ष के गुरुवार को विशेषकर रंगोली बनाएं। इस दिन मुख्य द्वार और आंगन में खासकर रंगोली बनाएं। कहा जाता है कि ऐसा करने पर मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। अगर आप गुरुवार के दिन मां लक्ष्मी के पद चिन्हों को मुख्य द्वारा पर बनाते हैं, तो धन लाभ के अवसर बनने लगते हैं।
इस भोग से होती हैं मां लक्ष्मी प्रसन्न
गुरुवार के दिन मां लक्ष्मी की विशेष कृपा पाने के लिए विष्णु भगवान के साथ उनकी विधिवत पूजा करें और फिर प्रसाद में लक्ष्मी जी को खीर और विष्णु जी को गुड़ चने का भोग लगाएं इससे दोनों की कृपा बरसती है।
Advertisement
गाय को खिलाएं गुड़ चने की दाल
मार्गशीर्ष के गुरुवार के दिन गाय को गुड़ और चने की दाल के साथ हल्दी जरूर खिलाएं। इससे भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। मान्यता है कि इस दिन गाय को तिलक लगाकर उसकी पूजा करने से जीवन की सभी परेशानियां दूर होने लगती हैं।
यह भी पढ़ें... Sai Baba: पहली बार रखने जा रहे हैं साईं बाबा का व्रत? इन नियमों का रखें खास ध्यान, तभी होंगे बाबा प्रसन्न
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 29 November 2023 at 23:29 IST