अपडेटेड 4 October 2023 at 14:37 IST
Guruwar Ke Upay: विवाह में हो रही है देरी, किस्मत नहीं दे रही साथ, गुरुवार को करें ये उपाय
गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की विशेष रूप से पूजा अर्चना करना की जाती है, लेकिन अगर इस दिन कुछ उपायों को किया जाता है तो आपकी सोई हुई किस्मत जाग सकती है।
- भारत
- 2 min read

Guruwar Ke Upay For Marriage: गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित किया गया है। इन्हें बृहस्पति ग्रह का गुरु भी कहा जाता है। ऐसे में अगर आपकी शादी नहीं हो रही है या आपकी किस्मत आपका साथ नहीं दे रही है, तो इसके लिए आपको गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा अर्चना करनी चाहिए। इसके साथ ही कुछ उपायों को भी करना चाहिए इससे शादी के योग जल्द ही बनने लगते हैं और सोई हुई किस्मत जाग जाती है। तो चलिए जानते हैं गुरुवार के दिन कौन से उपाय करें।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें...
- गुरुवार की पूजा क्यों की जाती है?
- गुरुवार की पूजा करने का क्या है फायदा?
- गुरुवार को कौन-कौन से उपाय करें?
गुरुवार की पूजा क्यों की जाती है?
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करने से आध्यात्मिक उन्नति के साथ धन समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसलिए गुरुवार की पूजा की जाती है।
गुरुवार की पूजा करने का क्या है फायदा?
ज्योतिष शास्त्र में गुरुवार का संबंध गुरु ग्रह यानी बृहस्पति ग्रह से भी माना जाता है। अगर आपका बृहस्पति ग्रह कमजोर होता है, तो आपके जीवन में तरक्की रुक जाती है और शादी विवाह में देरी होती है। ऐसे में गुरुवार की पूजा करने से तरक्की के रास्ते खुलते हैं और शादी के योग बनने लगते है। इसके अलावा भी गुरुवार की पूजा करने के कई फयादे होते हैं।
Advertisement
गुरुवार को कौन-कौन से उपाय करें?
अगर किस्मत के साथ के लिए
अगर आपकी किस्मत आपका साथ नहीं देती है, तो इसके लिए गुरुवार के दिन हल्दी का तिलक करें, पीले कपड़े पहने और फिर 108 बार 'ऊं ऐं क्लीं बृह्सपतिये नम:' मंत्र का जाप करें।
सोई किस्मत जगाने के लिए
सोई हुई किस्मत को जगाना है तो इसके लिए इस चाबी लें और उसे मंगलवार या गुरुवार के दिन किसी धार्मिक पुस्तक में पहले पेज के बीच में रखें। इसके बाद हर दिन एक-एक पेज चाबी को आगे करते रहें। जब किताब पूरी हो जाए तो उस चाबी को निकालकर किसी कागज में लेपटकर हमेशा अपने पास रखें। ऐसा करने पर सोई हुई किस्मत जाग उठती है।
Advertisement
शीघ्र विवाह के लिए
अगर आपकी शादी नहीं हो पा रही है। बार-बार बात बनते ही बिगड़ जाती है, तो इसके लिए गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के मंदिर में जाकर बेसन के लड्डू चढ़ाए। इसके साथ ही सेहरे की कलगी भी चढ़ाए। ऐसा करने पर शीघ्र विवाह के योग बनने लगते हैं।
यह भी पढ़ें... Ganesh Puja: पाना चाहते हैं सच्चा प्यार? तो बुधवार को ऐसे करें गणेश भगवान को प्रसन्न, मिलेगा मनचाहा वर
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 4 October 2023 at 14:34 IST