Gurugram Hit & Run Case: 'गिरफ्तारी से मुझे तसल्ली नहीं मिलेगी, जब तक कानून...', पुलिस की कार्रवाई पर बोली पीड़िता सिया

आरोपी कल्याण बैंसला और लवनीश की गिरफ्तारी पर पीड़िता सिया ने कहा, गिरफ्तारी से मुझे तसल्ली नहीं मिलेगी। इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Gurugram Hit and Run Case
गुरुग्राम हिट एंड रन केस | Image: Republic

गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर हुए हिट एंड रन केस में पुलिस ने कार्रवाई जारी है। मामले में अब तक मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला के साथ-साथ लवनीश की भी गिरफ्तारी हो गई है। कार सवार दो लोग अभी भी फरार हैं। महिला बाइक राइडर के पिता रोशन चौहान ने गुरुग्राम सेक्टर 56 पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। अब आरोपियों की गिरफ्तारी पर पीड़िता सिया की प्रतिक्रिया आई है।

सिया ने कहा कि घटना के बाद गुरुग्राम पुलिस का रैवाया बिल्‍कुल ढीला था। इस मामले में तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए थी लेकिन पुलिस को 48 घंटे से ज्‍यादा का समय लगा। कार में दो और लोग भी थे उनकी अब तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, जबिक सोमवार शाम को ही थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। बता दें कि हरियाणा पुलिस की तीन विशेष टीमों ने मुख्य आरोपी और कार में उपस्थित आरोपी व्यक्ति लवनिश को राजस्थान के दौसा के पास से मंगलवार को दबोचा।

गिरफ्तारी से मुझे तसल्ली नहीं मिलेगी- सिया

आरोपी कल्याण बैंसला और लवनीश की गिरफ्तारी पर पीड़िता सिया ने कहा, "सिर्फ आरोप बढ़ाना काफी नहीं है। मैंने आज अपना बयान दर्ज कराया है। जब तक उनके ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक गिरफ्तारी से मुझे तसल्ली नहीं मिलेगी। अगर 3 दिन बाद कोई उन्हें ज़मानत दिला देता है, तो वो एक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। कार में दो और लोग भी थे। उन्हें भी गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्हें सजा मिलनी चाहिए। अगर आज उन्हें सजा नहीं मिलेगा तो ऐसे सेम केस आगे होते रहेंगे।"

मुझे किसी पहचान की जरूरत नहीं-सिया

कल्याण बैंसला के बयानों पर उन्होंने कहा, "मैंने उनके वकील और उनके इंटरव्यू देखे। उनके समर्थक इंटरव्यू में कह रहे हैं कि मैं फ़ॉलोअर्स पाने के लिए 'विक्टिम कार्ड' खेल रही हूं। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। जो लोग कह रहे हैं कि मुझे जानता ही कौन है तो उनसे मैं कहना चाहूंगी कि मैंने 2022 में MCD का चुनाव लड़ा था और मैं पूरी दिल्ली में सबसे कम उम्र की उम्मीदवार थी तो मुझे बहुत लोग जानते हैं। उनकी सोच बहुत घटिया है, पता नहीं वे किस समाज से आते हैं।"

Advertisement

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि गुरुग्राम की रहने वाली सिया ने बताया कि वो रविवार को गोल्फ कोर्स रोड पर स्पोर्ट्स बाइक Aprilia RS 457 चला रही थी। राइड शुरू होने के बाद से ही एक कार (मारुति सियाज) में सवार कुछ युवक उनकी बाइक का पीछा करने लगे। इस दौरान वे उनके पास आने की कोशिश कर रहे थे। साथ ही, गलत इशारे भी करने लगे। उन्हें दूरी बनाए रखने को कहा, लेकिन कार सवारों ने बाइक रोकने का इशारा किया। युवक नशे में लग रहे थे। इस घटना के दौरान वे बेहद डर गई थीं।

सिया ने कहा कि किसी अनहोनी की आशंका के चलते उन्होंने अपनी बाइक की रफ्तार बढ़ाई। कुछ दूरी तक कार उनका पीछा करती रही। बाद में कार सवार युवकों ने आगे जाकर ओवरटेक किया और बाइक में बगल से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सिया बाइक समेत सड़क पर जा गिरी। हादसे में बाइक भी काफी दूर तक घिसटती चली गई। हालांकि, गनीमत रही कि राइडिंग गियर के कारण उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई। वहीं बाइक को टक्कर मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सिया की बाइक में लगे कैमरा में पूरी घटना कैद हो गई। 

Advertisement

यह भी पढ़ें:  'मुझे मारने के इरादे से टक्कर मारी, गाड़ी में 4 लोग सवार थे बाकी की भी गिरफ्तारी हो, हरियाणा पुलिस का रवैया ढीला', बाइकर सिया का फूटा गुस्सा
 

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड