Gurugram: शॉर्ट सर्किट के कारण घर में आग लगने से बुजुर्ग महिला की मौत

हरियाणा के गुरुग्राम के एक घर में हीटर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई, जिससे 80 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला की झुलसने से मौत हो गई। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

Follow : Google News Icon  
Bengaluru Man Sets Himself on Fire
Gurugram: शॉर्ट सर्किट के कारण घर में आग लगने से बुजुर्ग महिला की मौत | Image: Pixabay

हरियाणा के गुरुग्राम के एक घर में हीटर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई, जिससे 80 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला की झुलसने से मौत हो गई। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि घर में इतनी भीषण आग लगी थी कि महिला बच नहीं सकी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि…

पुलिस ने बताया कि अंजलि बख्शी एमजी रोड के पास सरस्वती विहार के विवेकानंद ब्लॉक स्थित मकान नंबर 490 की पहली मंजिल पर रहती थीं। उनका बेटा और परिवार के अन्य सदस्य भूतल पर रहते थे। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना बुधवार रात करीब 11.30 बजे हुई। परिवार के सदस्यों को तेज आवाज सुनाई दी, जिसके बाद उन्होंने देखा कि घर में धुआं भर रहा है।

पुलिस ने बताया कि जब परिवार के सदस्य घर से बाहर निकले, तो उन्होंने देखा कि पहली मंजिल पर आग की लपटें उठ रही हैं। उन्होंने पहली मंजिल पर मौजूद उक्त महिला तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन धुएं और आग के कारण वे नहीं जा पाए। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया की सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ी को लगाया गया। उन्होंने बताया कि आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।

उन्होंने बताया कि आग में लाखों रुपये के सामान भी जलकर खाक हो गये। सहायक उपनिरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि हीटर में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी थी। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्र किए। उन्होंने कहा, ‘‘हमने परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज कर लिए हैं और आगे की जांच जारी है।’’

Advertisement

ये भी पढ़ें - सुबह खाली पेट आंवले का मुरब्बा खाने से क्या होता है?

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By :
Garima Garg
पब्लिश्ड