Gujarat: स्टील फैक्टरी में पिघली हुई धातु गिरने से 7 कर्मी घायल, चार की हालत गंभीर
गुजरात के कच्छ जिले के अंजार कस्बे में स्थित इस्पात फैक्टरी की भट्टी से पिघली धातु छलक कर गिरने से 7 कर्मी घायल हो गए जिनमें से 4 कर्मचारियों की हालत गंभीर है।
- भारत
- 1 min read

Gujarat-Bhuj Workers Injured Steel Factory: गुजरात के कच्छ जिले के अंजार कस्बे में स्थित इस्पात फैक्टरी की भट्टी से रविवार को पिघली धातु छलक कर गिरने से सात कर्मी घायल हो गए जिनमें से चार कर्मचारियों की हालत गंभीर है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि रविवार की सुबह घटना उस समय हुई जब कुछ कर्मचारी धातु को पिघलाने के लिए भट्टी में डाल रहे थे।
यह भी पढ़ें… Liver: हो जाएं सावधान! फैटी लिवर की तरफ इशारा करते हैं शरीर में दिखाई देने वाले ये लक्षण
कच्छ (पूर्व) के पुलिस अधीक्षक सागर बागमर ने बताया, ‘‘भट्टी से पिघली धातु छलक कर गिरने से सात कर्मचारी घायल हो गए। उन्हें गांधीनगर के अस्पताल में ले जाया गया जिनमें से चार कर्मचारियों को गंभीर हालत होने की वजह से अहमदाबाद स्थानांतरित किया गया है।’’
Advertisement
यह भी पढ़ें… Makar Sankranti पर इस तरह करें सूर्य देव की पूजा, घर में हमेशा बनी रहेगी बरकत