BREAKING: गुजरात के पावागढ़ शक्तिपीठ में बड़ा हादसा, तेज बारिश के बाद भूस्खलन; 2 भक्तों की मौत, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका

गुजरात में पावागढ़ शक्तिपीठ में दिल दहला देने वाला हादसा हो गया है, लगातार हो रही तेज बारिश के बाद अचानक भूस्खलन हो गया, जिससे मलबे में दबकर 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। कई लोग लापता बताए जा रहे हैं, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, पूरी खबर पढ़ें

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
गुजरात के पावागढ़ शक्तिपीठ में बड़ा हादसा, तेज बारिश के बाद भूस्खलन; 2 भक्तों की मौत, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका
गुजरात के पावागढ़ शक्तिपीठ में बड़ा हादसा, तेज बारिश के बाद भूस्खलन; 2 भक्तों की मौत, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका | Image: Video Grab

Pavagadh Temple Landslide: गुजरात के पंचमहाल में प्रसिद्ध तीर्थस्थल पावागढ़ शक्तिपीठ में बड़ा हादसा हो गया है। पिछले कुछ दिनों हो रही भारी बारिश के कारण पहाड़ी पर भूस्खलन हो गया, जिससे बड़े-बड़े पत्थर और भारी मलबा अचानक नीचे गिर पड़ा, भरभराकर गिले मलबे की चपेट में कई श्रद्धालु आ गए, अब तक मलबे में दबे 2 भक्तों के शव को निकाला जा चुका है। अचानक हुआ हादस के बाद भक्तों और स्थानीय लोगों में शोक का माहौल है।

कब और कैसे हुआ हादसा?

ये हादसा सुबह-सुबह करीब 5 बजे का बताया जा रहा है। जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता जी के दर्शन के लिए पहाड़ी पर चढ़ रहे थे। पहाड़ी के रास्ते में पड़ने वाले 'पाटियापुल' के पास अचानक ऊपर से बड़े-बड़े पत्थर और मिट्टी नीचे गिरने लगे।

लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से मिट्टी पूरी तरह गीली और ढीली हो चुकी थी, जिसके कारण पत्थरों की रफ्तार इतनी तेज थी कि नीचे से गुजर रहे यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

पहाड़ी से गिरे भारी पत्थरों की चपेट में कई श्रद्धालु आ गए, आशंका जताई जा रही है कि कुछ और लोग भी अभी पत्थरों के नीचे दबे हो सकते हैं। मलबे की चपेट में आए घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Advertisement

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पावागढ़ पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रोप-वे की टेक्निकल टीम को भी राहत काम में लगाया गया है। प्रशासन की टीमें युद्ध स्तर पर मलबे को हटाने और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के काम में जुटी हुई हैं।

तेज बारिश के दौरान पहाड़ी पर चढ़ने से बचें

भारी बारिश के कारण पावागढ़ की पहाड़ियों पर भूस्खलन का खतरा अभी भी बना हुआ है। प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे तेज बारिश के दौरान पहाड़ी पर चढ़ने से बचें और सुरक्षा अधिकारियों द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का सख्ती से पालन करें। हादसे के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR की सड़कों से पुरानी बसों और ट्रकों का होगा सफाया

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड