Gujarat: राजकोट में आवासीय इमारत में आग लगने से 3 लोगों की मौत, एक घायल

गुजरात के राजकोट शहर में शुक्रवार सुबह 12 मंजिला एक आवासीय इमारत में भीषण आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Undertrail person dies
Gujarat: राजकोट में आवासीय इमारत में आग लगने से 3 लोगों की मौत, एक घायल | Image: PTI

गुजरात के राजकोट शहर में शुक्रवार सुबह 12 मंजिला एक आवासीय इमारत में भीषण आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना 150 फुट रिंग रोड इलाके में हुई और इमारत में फंसे लगभग 40 निवासियों को बचा लिया गया।

सहायक पुलिस आयुक्त बी.जे. चौधरी ने कहा

सहायक पुलिस आयुक्त बी.जे. चौधरी ने कहा, ‘‘सुबह लगभग साढ़े नौ बजे अटलांटिस अपार्टमेंट की छठी मंजिल पर एक फ्लैट में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’

अधिकारी ने कहा कि अपराह्न के आसपास आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि मृतकों में से दो की पहचान कल्पेश लेउवा और मयूर लेउवा के रूप में हुई है। तीसरे व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि मृतकों में से दो लोग बाहरी थे और किसी काम से इमारत में आए थे।

अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने ऊपरी मंजिलों पर फंसे लगभग 40 लोगों को बचा लिया है। इनमें से पांच लोगों को दमकल विभाग की ‘हाइड्रोलिक क्रेन’ की मदद से नीचे उतारा गया। इस सिलसिले में जांच जारी है।’’

Advertisement

ये भी पढ़ें - Chanakya Niti: किन चीजों को करते वक्त कभी नहीं शर्माना चाहिए?

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड