sb.scorecardresearch

पब्लिश्ड 12:44 IST, April 4th 2024

पत्नी को छोड़ने गया स्टेशन,वंदे भारत में लॉक हो गया शख्स,चल पड़ी ट्रेन फिर...बेटी ने X पर बताई कहानी

गुजरात में एक शख्स अपनी पत्नी को स्टेशन छोड़ने गया था। मगर उसके साथ कुछ ऐसा हुआ कि उसे भी पत्नी के साथ सफर करना पड़ा।

Reported by: Rupam Kumari
Follow: Google News Icon
  • share
Vande Bharat
Vande Bharat | Image: YouTube Screengrab

सुपरफास्ट ट्रेन वंदे भारत की देश में बहुच चर्चा है। इस ट्रेन से पहली  बार सफर करने वालों लोग अपने अनुभव भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर करते हैं। सफर की शुरुआत से लेकर ट्रेन के अंदर मिलने वाली सुविधाओं का वीडिया भी अपलोड़ करते हैं। मगर गुजरात के एक शख्स के साथ ट्रेन में बड़ा अजीबो-गरीब वाक्या हो गया। शख्स की बेटी सोशल मीडिया पर सफर की पूरी कहानी बताई।

कोशा नाम की लड़की अपने माता-पिता के साथ वंदे भारत में हुए एक वाक्या की पूरी कहानी सोशल मीडिया पर बताई है। कोशा के पिता अपनी पत्नी को छोड़ने स्टेशन गए थे। पत्नी को वंदे भारत ट्रेन में वड़ोदरा से मुंबई जाना था। अममून घर से जब कोई महिला अकेल सफर पर जा रही हो तो कोई न कोई उसे स्टेशन छोड़ने जरूर जाता है। फिर ट्रेन में उसे सीट पर बैठाने से लेकर उसके सामान को लोड करने तक शख्स साथ रहते हैं।

वंदे भारत में लॉक हो गया शख्स फिर…

गुजरात में एक शख्स अपनी पत्नी को स्टेशन छोड़ने गया था। मगर उसके साथ कुछ ऐसा हुआ कि उसे भी पत्नी के साथ सफर करना पड़ा। शख्स अपनी पत्नी के सामान को वंदे भारत ट्रेन के अंदर सेट कर रहा था। इस बीच कोच में लगा ऑटोमेटेड गेट अंदर से लॉक हो गया। ट्रेन चल पड़ी और वो अंदर ही लॉक हो गया। उन्होंने इस बारे में TC से बाद की और मदद मांगी। मगर TC ने बताया कि ट्रेन रफ्तार पकड़ चुकी है। ऐसे में रूकना मुश्किल हैं।

बेटी की पोस्ट पर आए ये कमेंट 

इस कपल की बेटी कोशा ने अपने पैरेंट्स की इस यात्रा के बारे में सोशल मीडिया पर बताया है। उसने बताया कि मां पहली बार अकेले वंदे भारत ट्रेन से वड़ोदरा से मुंबई मेरे पास आ रही थी। मगर ऐसा हुआ कि पापा को भी वंद भारत में मां के साथ सूरत तक सफर करना पड़ा। अब कोशा का पोस्ट वायरल होने पर सोशल मीडिया पर कई तरह के कमेंट आ रहे हैं। कई लोगों ने ऐसे कपल की रोमांटिक जर्नी कहा था को किसी ने कहा इस उम्र में ऐसा एडवेंचर मिलना भी बड़ा गजब का अनुभव होगा।

यह भी पढ़ें: पड़ोसी के प्यार में फंसी 3 बच्चों की मां, पति को दी सुसाइड की धमकी
 

अपडेटेड 14:14 IST, April 4th 2024