गुजरात हाई कोर्ट सहित अहमदाबाद की सभी अदलातों को बम से उड़ाने की धमकी, रजिस्ट्रार को आई ईमेल के बाद अलर्ट पर पुलिस
अहमदाबाद की सभी अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला एक ईमेल मिला है।
- भारत
- 1 min read

गुजरात हाई कोर्ट सहित अहमदाबाद और सूरत की विभिन्न अदालतों को आरडीएक्स बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद पुलिस एवं सुरक्षा तंत्र को हाई अलर्ट पर रखा गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए अहमदाबाद के महानगर और सत्र न्यायालय परिसर को तुरंत खाली कराया गया। इस गंभीर धमकी के मद्देनजर अहमदाबाद के घी कांटा स्थित महानगर न्यायालय और लाल दरवाजा स्थित सत्र न्यायालय परिसर में तत्काल पुलिस काफिला तैनात किया गया है और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है।
Advertisement
अदालत परिसर को पूरी तरह खाली करा लिया गया है और जांच शुरू हो गई है। जानकारी के मुताबिक यह धमकी भरा मेल शनिवार सुबह गुजरात हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार को प्राप्त हुआ था, जिसके बाद अहमदाबाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस की साइबर क्राइम टीम ईमेल के सोर्स (भेजने वाले) का पता लगाने में जुटी हुई है। आपको बता दें कि साल 2026 में गुजरात की अदालतों को धमकी मिलने का यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले जनवरी, फरवरी और मार्च में भी अदालतों को ऐसे धमकी भरे ईमेल मिल चुके हैं। फिलहाल पुलिस मुस्तैदी से जांच कर रही है।