अपडेटेड 12 December 2024 at 23:06 IST

गुजरात के मुख्यमंत्री के दूसरे कार्यकाल को दो साल पूरे, जनहितैषी कार्यों पर पुस्तक का विमोचन

गुजरात के सीएम भूपेंद्र ने अपने दूसरे कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर बृहस्पतिवार को अपनी सरकार द्वारा किए गए जनहितैषी कार्यों पर एक पुस्तक का विमोचन किया।

Follow : Google News Icon  
CM Bhupendra Patel
CM Bhupendra Patel | Image: Ani

CM Bhupendra Patel: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अपने दूसरे कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर बृहस्पतिवार को अपनी सरकार द्वारा किए गए जनहितैषी कार्यों पर एक पुस्तक का विमोचन किया।

पटेल ने सितंबर 2021 में पहली बार मुख्यमंत्री का पद संभाला था और फिर विधानसभा चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद 12 दिसंबर 2022 को फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि पटेल ने अपने दूसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने पर गांधीनगर में एक कार्यक्रम में 'दो वर्ष: सेवा, दृढ़ संकल्प और समर्पण' नामक पुस्तक का विमोचन किया।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि पटेल ने नरोदा में अहमदाबाद नगर निगम द्वारा गरीब मजदूरों के लिए 300 वर्ग मीटर के भूखंड पर निर्मित 'श्रमिक सुविधा केंद्र' का उद्घाटन किया और फिर महात्मा मंदिर सम्मेलन केंद्र में एक कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी नौकरियों के लिए चयनित 580 लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

यह भी पढ़ें: BIG BREAKING: JNU में 'The Sabarmati Report' फिल्म पर बवाल, ABVP की स्क्रीनिंग में फाड़े पोस्टर

Advertisement

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 12 December 2024 at 23:06 IST