Gujarat: सूरत में ढही जर्जर बहुमंजिला इमारत, हुआ बड़ा हादसा; मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। ढहने वाली इमारत को स्लम बोर्ड की बिल्डिंग बताया जा रहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
gujrat-building-collaips
सूरत में इमारत ढहने से बड़ा हादसा | Image: Republic

Surat Building Collapse: गुजरात के सूरत में एक जर्जर इमारत के ढह जाने की वजह से बड़ा हादसा हो गया है। ये इमारत काफी जर्जर थी और पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से ये बहुमंजिला इमारत अचानक से भरभरा कर ढह गई। ये बिल्डिंग सूरत के सचिन पाली इलाके में है। रिपब्लिक भारत के सूत्रों के मुताबिक इस हादसे में 15 लोग घायल हुए हैं। जबकि मलबे को हटाने का काम अभी जारी है। इस बात की आशंका भी जताई जा रही है कि मलबे के ढेर में कहीं कोई दब न गया हो।

हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। ढहने वाली इमारत को स्लम बोर्ड की बिल्डिंग बताया जा रहा है। हादसे के बाद आपातकालीन सेवाएं घटना स्थल पर पहुंच चुकी हैं। इस इमारत में 4-5 परिवार रहते थे। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं आई है लेकिन मलबा हटाए जाने का काम तेजी से जारी है। इस इमारत की टॉप फ्लोर पर बना फ्लैट काफी जर्जर था और ये खाली भी था। इस बिल्डिंग का निर्माण साल 2017 में हुआ था। फिलहाल मौके पर राहत और बचाव का काम जारी है। 

मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

हादसे के बाद राहत और बचाव का काम तेजी से जारी है। घटनास्थल से मिली जानकारी के मुताबिक अभी भी मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। जिसके लिए राहत एवं बचाव की टीम तेजी से मलबे को हटाने का काम कर रही है। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं आई है। एहितियातन मलबे को जल्दी से जल्दी हटाने का काम तेजी से चल रहा है। वहीं प्रशासन ने बताया कि तीन महीने पहले ही इस जर्जर इमारत को खाली करने का नोटिस भेजा जा चुका था।

इमारत में रह रहे थे कई परिवार

वहीं इस दौरान जब घटनास्थल पर मीडिया की टीम पहुंची तो पता चला कि इस इमारत में कई परिवार रहते थे। कुछ परिवार इसमें किराएदार के तौर पर रहते थे। हादसे के वक्त कई लोग इमारत में मौजूद थे। फिलहाल अभी तक कुल 15 लोगों को घायल अवस्था में हादसे के बाद मलबे से निकाला गया है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। 

Advertisement

यह भी पढ़ेंः Haryana: फरीदाबाद में मकान का छज्जा गिरने से तीन भाई-बहनों की मौत

Published By:
 Ravindra Singh
पब्लिश्ड