Gujarat Building Collapsed: वडोदरा में रिनोवेशन के दौरान गिरी पुरानी इमारत,मलबे में कुछ लोगों की फंसने की आशंका;रेस्क्यू जारी

वडोदरा के समता नगर में नवीनीकरण के दौरान एक पुरानी इमारत ढह गई। मलबे में कुछ मजदूरों की फंसने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 Building collapsed in Vadodara
Building collapsed in Vadodara | Image: ANI

गुजरात के वडोदरा में एक पुरानी इमारत ढह गई। हादसे में कुछ लोगों के मलबे में दबने की आशंका है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वडोदरा के समता नगर में यह हादसा हुआ है। रिनोवेशन के दौरान पुरानी इमारत भर-भराकर कर गिरी गई। मलबे को हटाने का काम जारी है।

 वडोदरा के समता नगर में नवीनीकरण के दौरान एक पुरानी इमारत ढह गई। फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मलबे को हटाने का काम जारी है। आशंका जताई जा रही है कि कुछ मजदूर मलबे के अंदर फंसे हो सकते हैं। रविवार रात यह हादसा हुआ।

मलबे में मजदूरों की फंसने की आशंका-पुलिस

संयुक्त पुलिस आयुक्त लीना पाटिल ने बतया, वडोदरा शहर के लक्ष्मीपुरा पुलिस स्टेशन इलाके में सूर्यकिरण बिल्डिंग का निचला भाग ढह गया है। निचली मंजिलों पर नवीनीकरण का काम चल रहा था इसलिए हमें शंका थी कि यहां मजदूर फंसे हो सकते हैं मगर ठेकेदार से पता चला है कि मजदूर पहले ही यहां से निकल गए थे। फिलहा हमारा यहां सर्च ऑपरेशन चल रहा है।

यह भी पढ़ें: कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई; 6 की मौत

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड