Gujarat: कच्छ जिले में बस और ट्रक की टक्कर में 5 लोगों की मौत, 23 घायल

गुजरात के कच्छ जिले में शुक्रवार को एक निजी बस और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Follow : Google News Icon  
Deadly Bus Accident In Pakistan: 10 Killed, 16 Injured In Khyber Pakhtunkhwa Province
Gujarat: कच्छ जिले में बस और ट्रक की टक्कर में 5 लोगों की मौत, 23 घायल | Image: Representational

गुजरात के कच्छ जिले में शुक्रवार को एक निजी बस और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना दोपहर करीब एक बजे केरा गांव के पास राजमार्ग पर हुई और घायलों को भुज के एक अस्पताल में ले जाया गया।

कच्छ पश्चिम के पुलिस अधीक्षक विकास सुंदा ने कहा

कच्छ पश्चिम के पुलिस अधीक्षक विकास सुंदा ने कहा, “मुंद्रा से भुज आ रहे एक ट्रक और निजी बस के बीच टक्कर हो गई। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक यात्री ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। कुल पांच लोगों की मौत हुई है।” अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में 23 लोग घायल हुए हैं और उनका इलाज भुज के जेके सामान्य अस्पताल में चल रहा है। जिला कलेक्टर अमित अरोड़ा ने बताया कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है। यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों वाहनों में भिड़ंत हुई या एक ने दूसरे को टक्कर मारी।

ये भी पढ़ें - मार्च में इन राशियों की बदलेगी किस्मत, 3 ग्रहों में होगी हलचल

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By :
Garima Garg
पब्लिश्ड