Gujarat: महिला मरीजों के हैक किए गए वीडियो बेचने के आरोप में 3 लोग गिरफ्तार

महिला मरीजों के हैक किए गए वीडियो हासिल करने और उन्हें यूट्यूब एवं टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया मंचों के जरिए बेचने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

Follow : Google News Icon  
Four miscreants who attacked cops under drug influence arrested in Surat
Gujarat: महिला मरीजों के हैक किए गए वीडियो बेचने के आरोप में 3 लोग गिरफ्तार | Image: Representative

गुजरात पुलिस ने महिला मरीजों के हैक किए गए वीडियो हासिल करने और उन्हें यूट्यूब एवं टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया मंचों के जरिए बेचने के आरोप में महाराष्ट्र से दो और उत्तर प्रदेश से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने महिला मरीजों की क्लिप हासिल करने के लिए अंतरराष्ट्रीय हैकर की मदद ली थी।

अहमदाबाद पुलिस ने 17 फरवरी को एक अस्पताल के प्रसूति कक्ष के अंदर डॉक्टरों द्वारा महिला मरीजों की जांच करने के वीडियो ऑनलाइन प्रसारित होने के बाद मामला दर्ज किया था। वीडियो में, जो सीसीटीवी फुटेज प्रतीत होता है, महिला मरीजों को एक अस्पताल के बंद कमरे के अंदर एक महिला डॉक्टर द्वारा जांच करते या एक नर्स द्वारा इंजेक्शन लगाते देखा जा सकता है।

एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि

अहमदाबाद साइबर अपराध शाखा की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि पुलिस ने बाद में पता लगाया कि वीडियो राजकोट स्थित अस्पताल ‘पायल मैटरनिटी होम’ के सीसीटीवी फुटेज का हिस्सा थे। इसमें कहा गया कि कुछ हैकर ने अस्पताल की सीसीटीवी प्रणाली में सेंध लगाई और फुटेज हासिल कर ली। बाद में कुछ क्लिप तीन यूट्यूब चैनल द्वारा साझा की गईं, जिनके विवरण में एक टेलीग्राम समूह का लिंक था।

अधिकारियों ने कहा कि उस टेलीग्राम समूह में प्रति वीडियो के लिए 2,000 रुपये मांगे गए थे। विज्ञप्ति में कहा गया है कि साइबर पुलिस ने इस गिरोह को चलाने वाले तीन लोगों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान महाराष्ट्र के लातूर और सांगली के क्रमशः प्रज्वल तेली और प्रज पाटिल तथा उत्तर प्रदेश के चंद्र प्रकाश के रूप में हुई है।

Advertisement

पुलिस ने कहा कि तीनों आरोपियों ने वीडियो हासिल करने के लिए अंतरराष्ट्रीय हैकर की मदद ली और सोशल मीडिया मंच के जरिए क्लिप बेचने की कोशिश की।

ये भी पढ़ें - बुध कर रहे हैं शनि की कुंभ राशि में गोचर, इन 3 राशियों की भरेगी तिजोरी

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By :
Garima Garg
पब्लिश्ड