Nicobar Airport: 5 साल में भारत को मिलेगा निकोबार द्वीप पर एयरपोर्ट, नौसेना के साथ-साथ आम नागरिकों के भी आएगा काम; जानिए पूरा प्लान

Nicobar Airport: ग्रेट निकोबार में अगले 5 साल के अंदर ड्यूल-यूज सुपर एयरपोर्ट बनेगा। नौसेना के साथा-साथ आम नागरिक भी इस एयरपोर्ट को इस्तेमाल कर सकेंगे। 81,000 करोड़ रुपये का ये प्रोजेक्ट क्यों होगा खास, पढ़ें पूरी डिटेल।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
5 साल में भारत को मिलेगा सुपर एयरपोर्ट, नौसेना के साथ-साथ आम लोगों के भा आएगा काम
5 साल में भारत को मिलेगा सुपर एयरपोर्ट, नौसेना के साथ-साथ आम लोगों के भा आएगा काम | Image: Representative/ ai

Great Nicobar Airport: ग्रेट निकोबार द्वीप पर एक आधुनिक ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाने की तैयारी हो रही है। इस प्रोजेक्ट को पिछले साल नवंबर में कैबिनेट की मंजूरी मिल चुकी है। दरअसल, 5 साल में बनने वाला ये कोई साधारण हवाई अड्डा नहीं होगा, इसका पूरा संचालन भारतीय नौसेना के हाथ में रहेगा, लेकिन ये नागरिक और सैन्य दोनों के इस्तेमाल के लिए होगा।

ड्यूल-यूज एयरपोर्ट के फायदे

ये ड्यूल-यूज एयरपोर्ट भारत की समुद्री निगरानी और ऑपरेशनल क्षमता को मजबूत बनाएगा। टेंडर प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। इससे भारतीय नौसेना को समुद्र में बेहतर मौजूदगी, सैन्य सामान की तेज आवाजाही और जरूरी ऑपरेशंस के लिए तुरंत सपोर्ट मिलेगा। आम नागरिकों को भी बेहतर हवाई कनेक्टिविटी मिलेगी।

81,000 करोड़ रुपये का प्लान

एयरपोर्ट के अलावा इस द्वीप पर तीन और बड़े प्रोजेक्ट चल रहे हैं। जिसमें शामि है इंटरनेशनल कंटेनर ट्रांसशिपमेंट पोर्ट (ICTP), नौसैनिक एयर स्टेशन के साथ आधुनिक टाउनशिप और एलएनजी आधारित पावर प्लांट। इन चारों परियोजनाओं पर कुल लगभग 81,000 करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद है।

ग्रेट निकोबार द्वीप 'सिक्स डिग्री चैनल' से सिर्फ 40 किलोमीटर दूर स्थित है। ये दुनिया का बहुत संवेदनशील समुद्री रास्ता है, जहां से दो-तिहाई तेल परिवहन और आधा कंटेनर ट्रैफिक गुजरता है। इस प्रोजेक्ट से दक्षिण-पूर्वी हिंद महासागर में भारत की रणनीतिक स्थिति और मजबूत हो जाएगी।

Advertisement

कितना आगे बढ़ा ये प्रोजेक्ट

कंटेनर पोर्ट पर PPP अप्रेजल कमेटी की समीक्षा पूरी हो चुकी है और टाउनशिप प्रोजेक्ट पर एक्सपेंडिचर फाइनेंस कमेटी की बैठक हो गई है। साथ ही LNG पावर प्लांट की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार है और जल्द मंजूरी आने की उम्मीद है। यह पूरा विकास प्लान ग्रेट निकोबार द्वीप के समग्र विकास का हिस्सा है, जिसमें आर्थिक, रक्षा और बुनियादी सुविधाओं का संतुलित विकास शामिल है।

यह भी पढ़ें: खान सर को बड़ी राहत, पटना जिला कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड