छठ महापर्व की भव्य तैयारी... दिल्ली में तैयार हुआ 11 किलोमीटर लंबा घाट, नितिन नवीन ने किया लोकार्पण

दिल्ली में छठ महापर्व के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुनक नहर के किनारे करीब 11 किलोमीटर लंबे भव्य छठ घाट का निर्माण कर उसका उद्घाटन किया गया है।राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने इस नवनिर्मित घाट का विधिवत लोकार्पण किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
छठ महापर्व की भव्य तैयारी... दिल्ली में तैयार हुआ 11 किलोमीटर लंबा घाट, नितिन नवीन ने किया लोकार्पण
छठ महापर्व की भव्य तैयारी... दिल्ली में तैयार हुआ 11 किलोमीटर लंबा घाट, नितिन नवीन ने किया लोकार्पण | Image: X

दिल्ली में छठ महापर्व के भव्य आयोजन की तैयारियों के बीच राजधानी को अपना सबसे लंबा छठ घाट मिल गया है। उत्तरी दिल्ली के शालीमार बाग स्थित सिंगलपुर गांव के पास मुनक नहर के किनारे करीब 11 किलोमीटर लंबे इस आधुनिक छठ घाट का निर्माण किया गया है। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने इस घाट का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद रहीं।

साफ पानी और पक्के घाटों का विशेष इंतजाम

छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस पूरे क्षेत्र का कायाकल्प किया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि नहर में निर्मल और निरंतर जल प्रवाह सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के अधिकारियों के अनुसार, हैदरपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से नहर में साफ पानी छोड़ा जा रहा है, साथ ही खूबसूरती बढ़ाने के लिए जगह-जगह फव्वारे भी लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए नहर के दोनों किनारों पर पक्की सीढ़ियों और सीमेंट की सड़कों का निर्माण कराया गया है।

सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं से लैस परिसर

घाट पर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरे परिसर में महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम, शौचालय और विश्राम के लिए टेंट लगाए जा रहे हैं। रात्रि के समय पर्याप्त रोशनी के लिए हाई-मास्ट लाइटें और सुरक्षा निगरानी के लिए चप्पे-चप्पे पर CCTV कैमरे स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा, घाट के आसपास हरियाली, बैठने के लिए बेंच और सौंदर्यीकरण का कार्य भी तेजी से पूरा किया गया है।

1,400 ट्रक कचरा हटाकर बदली नहर की तस्वीर

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस प्रोजेक्ट के पीछे की मेहनत साझा करते हुए बताया कि मुनक नहर का यह हिस्सा लंबे समय से उपेक्षा का शिकार था और यहां भारी मात्रा में गंदगी, झाड़ियां और अतिक्रमण था। सरकार ने बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाकर यहां से करीब 1,400 ट्रक कचरा और मलबा हटवाया। अतिक्रमण मुक्त कराने के बाद मुख्यमंत्री ने स्वयं कई बार मौके पर जाकर निर्माण कार्यों की निगरानी की और एक साल के भीतर इस स्थान की तस्वीर पूरी तरह बदल दी।

Advertisement

डबल इंजन सरकार के कार्यों की सराहना

उद्घाटन समारोह में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिल्ली सरकार के 20 महीनों के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि सरकार अपने हर संकल्प को धरातल पर उतार रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके सेवा भाव से उन्हें छठी मैया का आशीर्वाद जरूर मिलेगा। डबल इंजन सरकार के फायदों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जब हरियाणा से पानी छोड़ा जाता है, तो उसका सीधा लाभ दिल्लीवासियों को मिलता है, जो बेहतर समन्वय का प्रमाण है।

ये भी पढ़ें - MP के डिंडोरी में दर्दनाक हादसा... रसगुल्ला समझकर खाया देशी बम, मुंह में रखते ही फटा और चली गई जान

Advertisement
Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड