'हम चर्चा के लिए तैयार, हमारे पास जवाब था और अमित शाह भी तैयार थे लेकिन कांग्रेस भाग गई...', किरेन रिजिजू का राहुल गांधी और विपक्ष पर हमला

Parliament Monsoon Session: संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा आज भी हम लोग सुबह से तैयार थे चर्चा के लिए लेकिन चर्चा होने नहीं दे रहे। गृह मंत्री जी भी पूरी तैयारी के साथ थे हम लोग चर्चा के लिए तैयार हैं , लेकिन कांग्रेस चर्चा से भाग रही है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Govt ready for discussion Congress is running away Kiren Rijiju
'सरकार चर्चा के लिए तैयार है, कांग्रेस भाग रही है': किरेन रिजिजू का LoP और विपक्षी पार्टियों पर हमला | Image: ANI

Parliament Monsoon Session: मंगलवार, 11 अगस्त को केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर चर्चा से बचने और जानबूझकर संसद की कार्यवाही में बाधा डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार विस्तृत बहस और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से जवाब देने के लिए तैयार थी।

रिजिजू ने कहा,'कल हमने प्रस्ताव दिया था कि सरकार छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान हुई हर घटना पर पूरी और विस्तृत चर्चा के लिए तैयार है। हमारे पास जवाब तैयार था और गृह मंत्री अमित शाह भी तैयार थे। लेकिन वे (विपक्ष) चर्चा नहीं होने दे रहे हैं।'

सरकार चर्चा के लिए तैयार है, कांग्रेस भाग रही है-किरेन रिजिजू

मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा सरकार ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन से जुड़ी हर बात पर "पूरी और विस्तृत चर्चा" करने का प्रस्ताव दिया था और विपक्ष द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों का जवाब देने के लिए तैयार थी, लेकिन कांग्रेस भाग रही है और अन्य दलों के साथ मिलकर चर्चा नहीं होने दी रही है।'

आगे उन्होंने कहा, "आज भी हम तैयार थे। लेकिन कांग्रेस भाग गई और बाहर नारेबाजी की, जिससे चर्चा नहीं हो पाई। देश की जनता के सामने यह साफ है कि हम चर्चा के लिए तैयार हैं और कांग्रेस इससे भाग रही है।"

Advertisement

राहुल गांधी चर्चा से भाग रहे हैं

रिजिजू ने कहा, "राहुल गांधी शुरू से क्या कह रहे थे? कि गृह मंत्री को बयान देना चाहिए। हम कह रहे हैं कि हम पूरी चर्चा करेंगे और हर एक बिंदु पर जवाब देंगे। जब ऐसा होगा, तो सब कुछ साफ हो जाएगा।"

आगे उन्होंने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस पार्टी चर्चा से भाग रही है। राहुल गांधी भाग गए हैं। मॉनसून सत्र खत्म होने वाला है, सरकार ने छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर विस्तृत चर्चा का प्रस्ताव दिया है। कांग्रेस पार्टी को भागना नहीं चाहिए।”

Advertisement

झारखंड छात्र विरोध प्रदर्शन पर राहुल को घेरा

झारखंड की राजधानी रांची में जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन को लेकर रिजिजू ने कहा 'झारखंड में कांग्रेस और JMM गठबंधन सहयोगी हैं, इसलिए राहुल गांधी जी को इसका जवाब देना चाहिए, लेकिन वो इस मुद्दे पर खामोश हैं।'

ये भी पढ़ें: 'राहुल गांधी छात्रों को लेकर झूठ फैला रहे हैं, वो न तो संसद में आना चाहते हैं और नहीं जवाब सुनना चाहते हैं', धर्मेंद्र प्रधान का LoP पर हमला

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड