अपडेटेड 27 June 2024 at 18:06 IST
BREAKING: NEET UG 2024 पेपर लीक मामले में सबसे बड़ा अपडेट, लोकसभा में शिक्षा मंत्री देंगे जवाब
NEET UG 2024 पेपर लीक मामले में हुई धांधली को लेकर केंद्र सरकार लोकसभा में जवाब देगी। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अब तक हुए एक्शन के बारे में देश को बताएंगे।
- भारत
- 2 min read

NEET UG 2024 पेपर लीक मामले में विपक्ष लगातार सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है। वहीं, CBI इस मामले में लगातार कार्रवाई कर रही है। नीट पेपर लीक मामले में अब सरकार संसद भवन में देश को जवाब देगी। सरकार की तरफ से लोकसभा में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अब तक हुए एक्शन की जानकारी देंगे। विपक्ष लगातार NEET पेपर लीक का मुद्दा उठा रहा है। इस मामले में NTA को भी सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस भेजा है।
NEET-UG परिक्षा में हुई धांधली को लेकर CBI भी जांच का दायरा बढ़ा रही है। बिहार से लेकर यूपी, महाराष्ट्र और झारखंड तक ताबड़तोड़ कार्रवाई हो रही है। झारखंड के हजारीबाग के बाद CBI ने पटना में एक्शन लेते हुए 2 आरोपियों मनीष प्रकाश और आशुतोष कुमार को गिरफ्तार किया है। पेपर लीक मामले में आरोपी मनीष प्रकाश और आशुतोष कुमार की भूमिका अहम बताई जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपी आशुतोष ने छात्रों के लिए सेफ हाउस ढूंढने का काम किया था। गिरफ्तार किया गया दूसरा आरोपी मनीष प्रकाश छात्रों को लर्न प्ले स्कूल ले जाता था। NEET परिक्षा का आयोजन कराने वाली NTA पर भी सवाल उठ रहे हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने NTA को भेजा नोटिस
NEET-UG पेपर लीक मामले में एक याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने NTA को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। यह याचिका एक कोचिंग सेंटर की ओर से दायर की गई थी। याचिका में OMR शीट उपलब्ध कराने की मांग की गई है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका को दूसरी चायिकाओं के साथ जोड़ने का आदेश देते हुए 8 जुलाई को सुनवाई की बात कही है। जस्टिस मनोज मिश्रा और जस्टिस एसवीएन भट्टी की पीठ ने 8 जुलाई तक NTA से जवाब मांगा है। अन्य संबंधित मामलों के साथ इस याचिका की सुनवाई के लिए भी यह तारीख तय की गई है।
NTA की ओर से पेश हुए वकील ने बताया कि OMT शीट वेबसाइट पर अपलोड कर अभ्यर्थियों को दे दी गई हैं। पीठ ने उनसे पूछा कि क्या OMR शीट से संबंधित शिकायत करने के लिए कोई समयसीमा है? इसपर NTA के वकील ने कहा कि उन्हें निर्देश लेने की जरूरत है। उन्होंने लंबित मामलों के साथ याचिका को सूचीबद्ध करने का अनुरोध किया।
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 27 June 2024 at 17:42 IST