राजस्थान को समृद्ध और विकसित बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है- CM भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि सरकार राज्य को समृद्ध और विकसित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।शर्मा शुक्रवार को भीलवाड़ा में राजस्थान दिवस कार्यक्रम के तहत आयोजित विकास एवं सुशासन उत्सव को संबोधित कर रहे थे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rajasthan CM Bhajan Lal Sharma
CM भजनलाल शर्मा | Image: Facebook

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि सरकार राज्य को समृद्ध और विकसित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। शर्मा शुक्रवार को भीलवाड़ा में राजस्थान दिवस कार्यक्रम के तहत आयोजित विकास एवं सुशासन उत्सव को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे लिए सुशासन का मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ है। विकास और सुशासन के इस संकल्प में जनता का साथ हमारी ताकत है। हम राजस्थान को एक समृद्ध और विकसित राज्य के रूप में स्थापित करने के लिए पूरी तरह समर्पित हैं।’’

कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकार के शासन में महिला उत्पीड़न, पेपर लीक की घटनाएं, बिजली की किल्लत, जल जीवन मिशन में घोटाले और आर्थिक कुप्रबंधन जैसे मामलों से राज्य अराजकता और अव्यवस्था की गिरफ्त में रहा।

उन्होंने कहा, ‘‘आज राजस्थान विकास की पटरी पर तेजी से दौड़ रहा है। हमारी सरकार किसान, युवा, मजदूर, महिला के उत्थान के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रही है। हमने किसानों को 2027 तक दिन में बिजली देने का लक्ष्य रखा है, साथ ही उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए भी विभिन्न नीतियां जारी की गई हैं।’’

आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सुशासन हमारे देश और प्रदेश की प्रगति की कुंजी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अनुसार अच्छा शासन वही है, जो लोगों की आकांक्षाओं और उम्मीदों के अनुसार काम करे। इसी को ध्येय मानते हुए हमारी सरकार आमजन की बेहतरी और कल्याण के लिए काम कर रही है।’’

Advertisement

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि सुशासन लोकतंत्र की रीढ़ है और अच्छी नीति और नीयत के साथ ही सुशासन स्थापित होता है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं के दिशा-निर्देश जारी करने के साथ ही 10 हजार करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने पत्रकार स्वास्थ्य कवरेज योजना एवं चिकित्सा ऐप की भी शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी किया।

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड