अपडेटेड 14 November 2023 at 07:10 IST

Govardhan Puja 2023: गोवर्धन पूजा आज, जानिए इसका महत्व और पूजा का शुभ मुहूर्त

Govardhan Puja 2023: आज देशभर में गोवर्धन पर्व मनाया जा रहा है। आइए जानते हैं पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व।

Follow : Google News Icon  
गोवर्धन पूजन (फोटो : Shutterstock)
गोवर्धन पूजन (फोटो : Shutterstock) | Image: self

Govardhan Puja 2023: देशभर में आज गोवर्धन पर्व की धूम है। पांच दिवसीय दीपोत्सव के दौरान गोवर्धन पूजा ठीक दीपावली के अगले दिन की जाती है। इस पर्व का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है। गोवर्धन पूजा का पावन पर्व हर साल कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है, जो कि आज है।

स्टोरी में आगे पढ़ें...

  • आज है गोवर्धन पूजन
  • जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त
  • इस दिन का खास महत्व

दरअसल,  इस तिथि पर गोवर्धन पूजन करने का विधान है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन श्रीकृष्ण के स्वरूप गोवर्धन पर्वत(गिरिराज जी) और गाय की पूजा का विशेष महत्व होता है। गोवर्धन,वृंदावन और मथुरा सहित पूरे बृज में इस दिन जोर-शोर से ये पर्व मनाया जाता है। 

इस साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 13 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 56 मिनट से हुई थी जिसका समापन 14 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 36 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि को देखते हुए हुए गोवर्धन पर्व आज यानी 14 नवंबर को मनाया जा रहा है। आइए जानते हैं कि आप आज किस शुभ मुहूर्त में गोवर्धन पूजन कर सकते हैं। 

गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त  (Govardhan Puja 2023 Shubh Muhurt)

Advertisement

गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त 14 नवंबर को सुबह 4 बजकर 18 मिनट से 8 बजकर 43 मिनट तक है। ऐसे में अगर आप इस मुहूर्त पर गोवर्धन पूजा करते हैं तो भगवान कृष्ण की कृपा हमेशा आप पर बनी रहेगी।  साथ ही भगवान आपकी हर मनोकामना पूरी करेंगे। 

गोवर्धन पूजा का महत्व

Advertisement

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार,  आज के दिन जो भी भक्त भगवान गिरिराज (भगवान श्रीकृष्ण का ही स्वरूप ) की पूजा करते हैं तो उनके घर में सुख समृद्धि बनी रहती है और गिरिराज महाराज अपना आशीर्वाद अपने भक्तों पर हमेशा बनाए रखते हैं। माना जाता है कि इस दिन गोवर्धन भगवान की पूजा करने से जीवन में आ रहे सभी कष्टों का नाश होता है। साथ ही गोवर्धन पूजन करने से आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती हैं और धन धान्य की प्राप्ति होती है। 

ये भी पढ़ें : Palak Paneer Recipe: घर पर बनाएं बाहर जैसा पालक पनीर, खूशबू से ही मुंह में आ जाएगा पानी; नोट करें आसान रेसिपी

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 14 November 2023 at 07:10 IST