अपडेटेड 12 May 2023 at 06:23 IST

Google Translate से बुजुर्ग महिला की भाषा समझी, उत्तराखंड में परिवार से बिछड़ गई थी आंध्र प्रदेश की महिला

Translate Understood language : केदारनाथ से लौटते वक्त अपने परिवार से बिछड़ी आंध्र प्रदेश की 68 वर्षीय महिला गूगल ट्रांसलेट की मदद से अपने परिजनों से मिल पाई

Follow : Google News Icon  
Translate Understood Woman language (PC : Shutterstock)
Translate Understood Woman language (PC : Shutterstock) | Image: self

Google Translate Help : खराब मौसम के कारण केदारनाथ से लौटते समय अपने परिवार से बिछड़ी आंध्र प्रदेश की 68 वर्षीय महिला गूगल ट्रांसलेट की मदद से अपने परिजनों से मिल पाई। एक अधिकारी ने बताया कि गौरीकुंड शटल पार्किंग में मंगलवार की रात स्थानीय पुलिस को महिला बेहोशी की हालत में मिली।

उन्होंने बताया कि तेलुगु भाषी बुजुर्ग महिला पुलिस कर्मियों के साथ हिंदी या अंग्रेजी में संवाद करने में असमर्थ थी। उप-निरीक्षक रमेश चंद्र बेलवाल ने बताया, “जब हमने उससे बात करने की कोशिश की तो हमने महसूस किया कि वह हिंदी या अंग्रेजी में बात नहीं कर सकती थी। वह केवल तेलुगु बोल रही थी।”

उन्होंने बताया, “इशारों-इशारों में हमने उसे भरोसा दिलाया कि वह अपने परिवार से फिर से मिल जाएगी। हमने उसे कुछ जलपान की पेशकश की और जो कुछ भी वह हमें बताने की कोशिश कर रही थी, उसकी व्याख्या करने के लिए गूगल ट्रांसलेट की मदद ली।”

यह भी पढ़ें : Sachin Pilot भ्रष्टाचार के मुद्दे पर 5 दिवसीय जन संघर्ष यात्रा पर निकले

Advertisement

बेलवाल ने बताया कि उन्होंने हमें जो नंबर बताया हमने उस पर बात की तो पता चला कि उनके रिश्तेदार सोनप्रयाग में थे और उसके बारे में चिंतित थे। अधिकारी ने कहा कि एक वाहन की व्यवस्था की गई और महिला को उसके परिवार से मिलाने के लिए सोनप्रयाग ले जाया गया।

यह भी पढ़ें :  Maharashtra Politics : नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने उद्भव ठाकरे से मुलाकात की

Advertisement

Published By : Press Trust of India (भाषा)

पब्लिश्ड 11 May 2023 at 18:40 IST