इसे कुत्ते भी नहीं बचा सकते...गोल्डी ढिल्लों ने ली कबड्डी प्रमोटर के न्यूजीलैंड वाले घर पर फायरिंग की जिम्मदारी, बोला- औकात दिखाऊं
गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने न्यूजीलैंड में एक कबड्डी प्रमोटर पर फायरिंग करवाने का दावा किया है। सोशल मीडिया पर फायरिंग की वीडियो शेयर करते हुए कबड्डी प्रमोटर को जान से मारने की धमकी भी दी है।
- भारत
- 2 min read
कनाडा में कपिल शर्मा के KAP's कैफे पर फायरिंग करवाने के मास्टरमाइंड गैंग्स्टर गोल्डी ढिल्लों की नई पोस्ट ने सनसनी फैला दी है। इस पोस्ट के जरिए गैंगस्टर ने कनाडा के बाद अब न्यूजीलैंड में फायरिंग करवाने का दावा किया है। लॉरेंस बिश्नोई के गोल्डी ढिल्लों गैंग ने न्यूजीलैंड में फायरिंग करवाने का दावा किया है। सोशल मीडिया पर इस फायरिंग का वीडियो भी शेयर किया है।
गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने न्यूजीलैंड में एक कबड्डी प्रमोटर पर फायरिंग करवाने का दावा किया है। सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लो के नए पोस्ट ने सनसनी फैला दी है। पोस्ट में कबड्डी प्रमोटर गोपा बैंस के न्यूजीलैंड वाले घर पर फायरिंग करने का दावा किया गया है। साथ ही फायरिंग की वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें अंधेरे में गोली चलने की आवाज साफ-साफ सुनाई दे रही है।
गोल्डी ढिल्लो ने पोस्ट में क्या लिखा
Waheguru ji da Khalsa
Waheguru ji di fateh
पिछले 2 दिनों से कबड्डी प्रमोटर गोपा बैंस के न्यूजीलैंड वाले घर पर जो फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी मैं गोल्डी ढिल्लों लेता हूं। ये गरीब लोगों पर न्यूजीलैंड में बहुत दबाव डालता था। अब हम इसे असली मायने में समझाएंगे कि दबाव क्या होता है।
ये जो खुद को किंगपिन बनकर घूम रहा है, हम इसे इसकी औकात दिखाएंगे कि यह क्या है।
Advertisement
पोस्ट में आगे लिखा है, इसे हमारी तरफ से आखिरी चेतावनी है कि सुधर जाए, वरना इसकी जान को हमारी तरफ से कोई कुत्ता भी नहीं बचा सकता, जो इसके पाले हुए भी नहीं।
Wait and watch (देखते रहो)
Advertisement
#Boss Europe
#Randeep Malik
#Mandeep Spain