वैश्विक बाजारों में सोना 220 रुपये मजबूत हुआ, चांदी स्थिर

वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 220 रुपये बढ़कर 80,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 80,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Price of gold today
सोने का भाव | Image: Pixabay

वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 220 रुपये बढ़कर 80,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 80,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

हालांकि, चांदी 91,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 220 रुपये बढ़कर 80,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जो पिछले कारोबारी सत्र में 80,180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बाजार सूत्रों ने कहा कि स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की ताजा मांग और विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख के कारण सोने में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर, कॉमेक्स सोना वायदा 26.40 डॉलर प्रति औंस बढ़कर 2,708.70 डॉलर प्रति औंस हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘अमेरिका के उत्पादक मूल्य सूचकांक के कमजोर आंकड़ों के बाद अमेरिकी डॉलर में आई गिरावट से बुधवार को सोने में तेजी आई।’’

Advertisement

गांधी ने कहा कि बाजार प्रतिभागियों का ध्यान अब बुधवार को जारी होने वाली उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) रिपोर्ट पर है। उन्होंने कहा कि अगर सीपीआई अनुमान से कम आता है, तो फेडरल रिजर्व द्वारा इस साल ब्याज दरों में कमी करने की संभावना बढ़ सकती है, और इससे कीमती धातुओं को और अधिक लाभ होगा। एशियाई बाजार में चांदी का वायदा भाव 1.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 30.75 डॉलर प्रति औंस पर बोला गया।

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड