दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 700 रुपये टूटा, चांदी 300 रुपये मजबूत

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमत 700 रुपये टूटकर 79,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। शुक्रवार को सोने की कीमत 79,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Performance of Stock Market vs Gold in 2024
सोने के रेट | Image: R Business

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमत 700 रुपये टूटकर 79,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। शुक्रवार को सोने की कीमत 79,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। हालांकि, सोमवार को चांदी की कीमत 300 रुपये बढ़कर 90,700 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में सफेद धातु 90,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत शुक्रवार के 79,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के पिछले बंद भाव के मुकाबले 700 रुपये गिरकर 78,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। सोमवार को खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रल्हाद जोशी ने भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) से उपभोक्ताओं की मांग के बाद चांदी और चांदी की कलाकृतियों के लिए अनिवार्य हॉलमार्किंग लागू करने पर विचार करने को कहा।

मंत्री ने कहा कि इस दिशा में काम पहले ही शुरू हो चुका है और सरकार अंशधारकों के साथ परामर्श और बीआईएस द्वारा व्यवहार्यता मूल्यांकन पूरा होने के बाद निर्णय लेगी। विदेशी बाजारों में कॉमेक्स सोना वायदा 0.18 प्रतिशत बढ़कर 2,659.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

मेहता इक्विटीज लिमिटेड के उपाध्यक्ष (जिंस) राहुल कलंत्री ने कहा, ‘‘पिछले सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन फिर भी इसमें उल्लेखनीय सुधार हुआ। डॉलर के मजबूत होने और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में बढ़ोतरी की चुनौतियों के बावजूद यह उछाल आया।’’

Advertisement

कलंत्री ने कहा कि अमेरिका और यूरोप से मिली-जुली आर्थिक खबरों ने कीमती धातुओं को कुछ राहत दी, जबकि विकसित देशों में कमजोर विनिर्माण गतिविधियों ने सुरक्षित निवेश की मांग को बढ़ावा दिया। इसके अलावा, कॉमेक्स चांदी वायदा एशियाई बाजार घंटों में 2.68 प्रतिशत बढ़कर 30.87 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। 

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड