अपडेटेड 22 September 2023 at 20:55 IST

Ganpati Visarjan: करने जा रहे हैं गणपति विसर्जन? तो इन बातों का रखें खास ध्यान, भूल से भी न करें ये काम

10 दिनों तक चलने वाले गणेश उत्सव का समापन नजदीक आ रहा है। ऐसे में गणपति विसर्जन के दौरान कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए, नहीं तो गणेश जी नाराज हो सकते हैं।

Follow : Google News Icon  
image- shutterstock
image- shutterstock | Image: self

Ganpati Visarjan Ka Kya Hai Niyam: भादो माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू होकर पूरे 10 दिनों तक चलने वाला गणेश उत्सव अब अपने समापन की तरफ बढ़ चला है। लोग चतुर्थी के दिन गाजे-बाजे के साथ गणेश जी की मूर्ति को घर लेकर आते हैं और  3, 5, 7 दिन या अनंत चतुर्दशी तक भक्ति भाव से पूजा-अर्चना करते हैं और फिर उनकी प्रतिमा को किसी नदी या तालाब में विसर्जित कर देते हैं साथ ही बप्पा से अगले साल जल्द आने की कामना करते हैं। अगर आप भी गणपति विसर्जन करने जा रहे हैं तो इसके नियम और सही विधि जान लें।  

स्टोरी में आगे ये पढ़ें....

  • किस दिन होगा गणपति विसर्जन, कब है अनंत चतुर्दशी?
  • गणपति विसर्जन का क्या है नियम?
  • विसर्जन की सही विधि क्या है?
  • विसर्जन करते समय किन बातों का रखना चाहिए ध्यान?

किस दिन होगा गणपति विसर्जन, कब है अनंत चतुर्दशी?

हर साल भादो माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को अनंत चतुर्दशी यानी गणेश विसर्जन का पर्व बहुत ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इस साल यह 28 सितंबर दिन गुरुवार को मनाया जा रहा है। 

गणपति विसर्जन का क्या है नियम?

  • जब भी आप गणपति विसर्जन के लिए जाएं तो सबसे पहले गणेश पूजा करना न भूलें। 
  • पूजा के बाद ही गणपति भगवान की प्रतिमा को विसर्जित किया जाता है। 
  • इसके साथ ही नदी या तालाब में गणपति के विसर्जन से पहले उनकी आरती करें।
  • साथ ही 10 दिन में हुई गलतियों के लिए क्षमा मांगे।
  • गणेश जी का विसर्जन करते समय शुभ मुहूर्त का खास ध्यान रखें।

विसर्जन की सही विधि क्या है?

  • अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश भगवान की विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद उनकी विदाई करें। 
  • माना जाता है कि विदाई के साथ गणपति अपने साथ तमाम विघ्‍न भी लेकर चले जाते हैं।
  • जिस तरह से गणपति का आगमन धूमधाम से किया जाता है, उसी तरह से उनके विसर्जन को भी अच्‍छी तरह और नियमपूर्वक करना चाहिए।
  • गणेश जी की मूर्ति हो या प्रतिमा, इन्हें पानी में धीरे-धीरे विसर्जित करें। एकदम से छोड़ें या पटकें नहीं।
  • विसर्जन के वक्त आप श्री गणेश के मंत्रों का जाप भी करें, शुभ होगा।
  • घर पर विसर्जन के बाद वाला पानी इधर-उधर न फेंकें या उसे किसी के पैर में न पड़ने दें। 

विसर्जन करते समय किन बातों का रखना चाहिए ध्यान?

  • गणेश विसर्जन करते समय ध्यान रखें कि गणपति बप्पा की सभी चीजों को भी विसर्जित करना चाहिए। जैसे सुपारी, पान, मोदक, दुर्वा और नारियल।
  • वैसे तो उन्हें गणपति विसर्जन पवित्र नदी या तालाब में किया जाता है, लेकिन अगर आप घर पर कर रहे हैं, तो ध्यान रखें कि इसके लिए तांबे या स्टील के बर्तन का ही इस्तेमाल करें और उसमें गंगा जल डालना न भूलें।
  • विसर्जन के दौरान गणेश जी के मंत्रों का जाप करना न भूलें। 
  • अगर आप घर पर गणेश जी का विसर्जन कर रहे हैं, तो जब उनकी प्रतिमा पानी में घुल जाए तो इसके बाद इस पानी को गमले में डाल दें। 

यह भी पढ़ें... Anant Chaturdashi 2023: कब है अनंत चतुर्दशी? जानें क्या है गणपति विसर्जन का मुहूर्त और विधि? 

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है। 

यह भी पढ़ें... Ganesh Mantra: गणेश उत्सव के दौरान करें इन मंत्रों का जाप, सभी मनोकामनाएं हो सकती है पूरी

Advertisement

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 22 September 2023 at 20:55 IST