गोवा में सरकारी इमारतों के लिए एक समान रंग कोड होगा: मुख्यमंत्री सावंत

मुख्यमंत्री प्रमोद ने कहा है कि तटीय राज्य में जल्द ही सरकारी भवनों के लिए एक समान रंग कोड लागू किया जाएगा, ताकि इन्हें देखने में और अधिक आकर्षक बनाया जा सके।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Goa Chief Minister Pramod Sawant
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत | Image: ANI

Goa: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा है कि तटीय राज्य में जल्द ही सरकारी भवनों के लिए एक समान रंग कोड लागू किया जाएगा, ताकि इन्हें देखने में और अधिक आकर्षक बनाया जा सके।

सावंत ने 26 मार्च को बजट प्रस्तुति के दौरान यह घोषणा की थी।

उन्होंने कहा, "सरकारी इमारतें और अधिक आकर्षक दिखाई दें, इसके लिए मैं सभी सरकारी भवनों को एक समान रंग कोड से रंगने का प्रस्ताव करता हूं।"

विपक्ष द्वारा टोके जाने पर भाजपा शासित राज्य के मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि रंग 'भगवा' नहीं होगा।

Advertisement

उन्होंने कहा, "सरकारी इमारतों का संरचनात्मक ऑडिट पहले ही शुरू किया जा चुका है। विस्तृत परामर्श रिपोर्ट के परिणामों के आधार पर, सुधारात्मक उपाय तेजी से किए जाएंगे।"

Advertisement

यह भी पढ़ें: राणा सांगा विवाद: रामजी लाल से सहानुभूति तो अखिलेश पर भड़कीं मायावती
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड