जाको राखे साइयां मार सके ना कोई... गोवा में तेज रफ्तार थार और कार की भीषण टक्कर में 5 महीने का मासूम बाल-बाल बचा, 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

गोवा के असगांव में तेज रफ्तार थार जीप ने पर्यटक कार को टक्कर मारी दी। हादसे में 65 साल के भगतराम शर्मा की मौके पर मौत हो गई, कार में मौजूद 5 महीने का बच्चा बाल-बाल बचा। जानें कैसे हुआ हादसा?

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Goa Road Accident
गोवा में तेज रफ्तार थार ने कार को मारी टक्कर | Image: Republic

Goa Road Accident: गोवा के असगांव (उत्तर गोवा) में ‘हैप्पी बार जंक्शन’ पर एक तेज रफ्तार किराए की थार जीप ने पर्यटक की कार को टक्कर मार दी, भयावह दुर्घटना में भोपाल निवासी 65 वर्षीय भगतराम शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। शर्मा परिवार भोपाल से अपनी निजी कार में गोवा घूमने आया था। परिवार के साथ पांच महीने का एक नन्हा बच्चा भी था, जो बाल-बाल बच गया।

तेज रफ्तार में थी थार जीप

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, थार जीप काफी तेज रफ्तार में चल रही थी और इसे एक युवती चला रही थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पर्यटक कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और घायलों को निकाल कर अस्पताल में पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि थार में सवार युवतियों ने घटना के बाद ड्राइवर बदलने की कोशिश की, ताकि पुलिस कार्रवाई से बचा जा सके।

CCTV फुटेज खंगाल रही गोवा पुलिस

गोवा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है, फिलहाल आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना इस हादसे का मुख्य कारण प्रतीत हो रहा है। थार जीप के ड्राइवर और सवारों से पूछताछ की जा रही है। 

हादसे में एक ही मौत, परिवार के बाकी लोग भी घायल 

गोवा में पर्यटकों की संख्या बढ़ने के साथ सड़क हादसों की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। किराए की गाड़ियों में तेज रफ्तार और अनुभवहीन ड्राइवरों की वजह से ऐसे हादसे बढ़ रहे हैं। थार जीप और कार की इस भीषण टक्कर में परिवार के बाकी लोगों को भी चोटें आई हैं, सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क का 'सनातन सम्मेलन', ये दिग्गज होंगे शामिल

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड